सुहागपुरा में 7.8 किलो डोडाचूरा पकड़ा:बांसवाड़ा का रहने वाला युवक गिरफ्तार, NH-56 पर पुलिस ने की कार्रवाई

सुहागपुरा में 7.8 किलो डोडाचूरा पकड़ा:बांसवाड़ा का रहने वाला युवक गिरफ्तार, NH-56 पर पुलिस ने की कार्रवाई

प्रतापगढ़ जिले की सुहागपुरा थाना पुलिस और जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने गुरुवार को नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बाइक सवार से 7 किलो 800 ग्राम अफीम डोडाचूरा जब्त किया। पुलिस ने मादक पदार्थ ले जा रहे बांसवाड़ा जिले के सुभाष कटारा (43) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस को देखकर बाइक घुमाकर भागने लगा जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयदेव सियाग और पीपलखूंट वृत्ताधिकारी दिनेश कुमार के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। सुहागपुरा थानाधिकारी कमलचंद मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 29 अक्टूबर को बगड़ावद फंटा, मौजा बंजारी में एनएच-56 पर नाकाबंदी की थी। नाकाबंदी के दौरान पुलिस को काले रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक पर एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। बाइक के आगे काले रंग का प्लास्टिक का कट्टा रखा हुआ था। पुलिस को देखकर चालक बाइक घुमाकर वापस जाने लगा। इस पर टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। कट्टे में मिला 7 किलो 800 ग्राम डोडाचूरा पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान सुभाष कटारा पुत्र याकुब कटारा, निवासी खरोड़ी, थाना सल्लोपाट, जिला बांसवाड़ा के रूप में बताई। पुलिस ने बाइक पर रखे कट्टे की तलाशी ली तो उसमें 7 किलो 800 ग्राम अफीम डोडाचूरा मिला। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ सुहागपुरा थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज किया गया है। खरीद-फरोख्त और परिवहन के संबंध में पूछताछ पुलिस आरोपी से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त और परिवहन के संबंध में पूछताछ कर रही है। मामले की जांच जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *