MLC चुनाव में कांग्रेस का नहीं खुला खाता:राजेश राम बोले- 30 साल बाद हम दलीय स्थिति के साथ चुनाव लड़े, हार की करेंगे समीक्षा

MLC चुनाव में कांग्रेस का नहीं खुला खाता:राजेश राम बोले- 30 साल बाद हम दलीय स्थिति के साथ चुनाव लड़े, हार की करेंगे समीक्षा

बिहार विधान परिषद चुनाव में अबतक के रिजल्ट के अनुसार कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत सकी। इस पर बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि MLC का चुनाव 30 वर्ष के बाद हम अपने दलीय स्थिति के साथ लड़े हैं। इसमें इलेक्टोरल प्रोसेस सिंबल पर नहीं है। कहीं-कहीं पर आंशिक तौर पर 8%-6% रिजल्ट दिखा है। हम इस चुनाव को लेकर समीक्षा जरूर करेंगे। हमने अपने कार्यकर्ता और लोगों की अपेक्षा के अनुसार फैसला लिया था इसलिए हताश होने की जरूरत नहीं है। हमारे वर्कर और लीडर ने जमीन पर काफी मेहनत की है। बिहार से 6000 लोग दिल्ली की रैली में होंगे शामिल 1 नवंबर को वोट बचाओ, देश बचाओ के तहत दिल्ली के रामलीला मैदान में एक बड़ी रैली आयोजित की जा रही है। इसमें बिहार से करीब 6000 लोग शामिल होने के लिए दिल्ली जाएंगे। राजेश राम ने इस रैली के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मताधिकार लोकतंत्र का सबसे बड़ा अधिकार है। इस अधिकार को कमजोर करने की कोशिशों के खिलाफ कांग्रेस जनता के बीच आवाज उठा रही है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर वोटरों के नाम मतदाता सूची से हटाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश में करोड़ों लोगों को उनके मताधिकार से वंचित किया गया है और इसके खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी देशभर में लड़ाई लड़ रहे हैं। 13 करोड़ से अधिक नाम हटाने का आरोप वहीं, कांग्रेस के पूर्व सांसद और कांग्रेस कार्यसमिति के पूर्व सदस्य डॉ. रामचंद्र खुंटिया ने दावा किया कि मतदाता सूची से 13 करोड़ 69 लाख लोगों के नाम हटाए गए हैं। उन्होंने कहा कि दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार लिखित रूप से वोट चोरी को लेकर शिकायत की, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। खुंटिया ने मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति प्रक्रिया से भारत के मुख्य न्यायाधीश को बाहर किए जाने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने चयन प्रक्रिया में बदलाव कर केंद्रीय मंत्री को शामिल किया। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को दी गई कानूनी सुरक्षा पर भी आपत्ति जताई। एसआईआर को लेकर भी उठाए सवाल डॉ. खुंटिया ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि शुरुआत में इसके जरिए घुसपैठियों की पहचान करने की बात कही गई थी, लेकिन बाद में एक भी घुसपैठिए की पहचान नहीं होने की बात सामने आई। उन्होंने इस प्रक्रिया को लेकर सरकार के दावों पर सवाल खड़े किए। बेरोजगारी और महंगाई को लेकर केंद्र पर निशाना कांग्रेस नेता ने कहा कि देश का युवा बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था में गिरावट और पेपर लीक जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। वहीं, महंगाई और रोजगार की कमी से मजदूर, किसान, आम लोग और छोटे कारोबारी परेशान हैं। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी के आह्वान पर दिल्ली की रैली में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। खुंटिया ने राहुल गांधी की पदयात्राओं का उल्लेख करते हुए कहा कि देश को उन पर भरोसा है। उन्होंने विश्वास जताया कि महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर चलते हुए कांग्रेस लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी। बिहार विधान परिषद चुनाव में अबतक के रिजल्ट के अनुसार कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत सकी। इस पर बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि MLC का चुनाव 30 वर्ष के बाद हम अपने दलीय स्थिति के साथ लड़े हैं। इसमें इलेक्टोरल प्रोसेस सिंबल पर नहीं है। कहीं-कहीं पर आंशिक तौर पर 8%-6% रिजल्ट दिखा है। हम इस चुनाव को लेकर समीक्षा जरूर करेंगे। हमने अपने कार्यकर्ता और लोगों की अपेक्षा के अनुसार फैसला लिया था इसलिए हताश होने की जरूरत नहीं है। हमारे वर्कर और लीडर ने जमीन पर काफी मेहनत की है। बिहार से 6000 लोग दिल्ली की रैली में होंगे शामिल 1 नवंबर को वोट बचाओ, देश बचाओ के तहत दिल्ली के रामलीला मैदान में एक बड़ी रैली आयोजित की जा रही है। इसमें बिहार से करीब 6000 लोग शामिल होने के लिए दिल्ली जाएंगे। राजेश राम ने इस रैली के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मताधिकार लोकतंत्र का सबसे बड़ा अधिकार है। इस अधिकार को कमजोर करने की कोशिशों के खिलाफ कांग्रेस जनता के बीच आवाज उठा रही है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर वोटरों के नाम मतदाता सूची से हटाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश में करोड़ों लोगों को उनके मताधिकार से वंचित किया गया है और इसके खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी देशभर में लड़ाई लड़ रहे हैं। 13 करोड़ से अधिक नाम हटाने का आरोप वहीं, कांग्रेस के पूर्व सांसद और कांग्रेस कार्यसमिति के पूर्व सदस्य डॉ. रामचंद्र खुंटिया ने दावा किया कि मतदाता सूची से 13 करोड़ 69 लाख लोगों के नाम हटाए गए हैं। उन्होंने कहा कि दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार लिखित रूप से वोट चोरी को लेकर शिकायत की, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। खुंटिया ने मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति प्रक्रिया से भारत के मुख्य न्यायाधीश को बाहर किए जाने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने चयन प्रक्रिया में बदलाव कर केंद्रीय मंत्री को शामिल किया। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को दी गई कानूनी सुरक्षा पर भी आपत्ति जताई। एसआईआर को लेकर भी उठाए सवाल डॉ. खुंटिया ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि शुरुआत में इसके जरिए घुसपैठियों की पहचान करने की बात कही गई थी, लेकिन बाद में एक भी घुसपैठिए की पहचान नहीं होने की बात सामने आई। उन्होंने इस प्रक्रिया को लेकर सरकार के दावों पर सवाल खड़े किए। बेरोजगारी और महंगाई को लेकर केंद्र पर निशाना कांग्रेस नेता ने कहा कि देश का युवा बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था में गिरावट और पेपर लीक जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। वहीं, महंगाई और रोजगार की कमी से मजदूर, किसान, आम लोग और छोटे कारोबारी परेशान हैं। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी के आह्वान पर दिल्ली की रैली में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। खुंटिया ने राहुल गांधी की पदयात्राओं का उल्लेख करते हुए कहा कि देश को उन पर भरोसा है। उन्होंने विश्वास जताया कि महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर चलते हुए कांग्रेस लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *