एटा के मेड़ काटने के विवाद में किसान की मौत हो गई। खेत की मेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में किसान मिथलेश की मौत हो गई। उनके बेटे नीलेश ने परिवार के तीन लोगों पर लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मेड़ कटने से शुरू हुआ विवाद जानकारी के मुताबिक, मिथलेश पुत्र मोहर सिंह खेत पर थे। उनका बेटा नीलेश बुधवार शाम खेत जोतने गया था। इस दौरान करीब एक से डेढ़ मीटर मेड़ कट गई। नीलेश के मुताबिक, उसने सुबह मेड़ ठीक करने की सोचकर खेत से घर लौटने का फैसला किया था। सुबह 9:30 बजे मारपीट का आरोप आरोप है कि मेड़ कटने से नाराज हवलदार पुत्र हुकुम सिंह, उनकी पत्नी तारावती और उनके चाचा महेंद्र ने गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे मिथलेश के साथ मारपीट की। नीलेश का आरोप है कि उनके पिता की छाती पर लात भी मारी गई। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया परिजन मिथलेश को एटा के वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी पहुंचे। बागवाला थाना प्रभारी ओपी सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

