मीरपुर में बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 4 विकेट पर 134 रन बना लिए हैं। टीम अभी बांग्लादेश से 138 रन पीछे है। तेगनारायन चंद्रपॉल 43 और जस्टिन ग्रीव्स 15 रन बनाकर नाबाद हैं। दिन का खेल खराब रोशनी के कारण जल्दी खत्म करना पड़ा। कैंपबेल ने अर्धशतक लगाया वेस्टइंडीज के लिए जॉन कैंपबेल ने 54 रन की पारी खेली। उन्होंने 78 गेंदों पर 6 चौके और 2 छक्के लगाए। ब्रैंडन किंग 15 रन बनाकर आउट हुए। कैंपबेल और चंद्रपॉल ने दूसरे विकेट के लिए 61 रन जोड़े। कैंपबेल को मेहदी हसन मिराज ने आउट किया। इसके बाद कवेम हॉज 7 और अमीर जांगू बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। दोनों विकेट ताइजुल इस्लाम ने लिए। चंद्रपॉल ने एक छोर संभाले रखा और ग्रीव्स के साथ मिलकर टीम को दिन का खेल खत्म होने तक 134 रन तक पहुंचाया। शादमान के शतक से बांग्लादेश ने बनाए 272 रन इससे पहले बांग्लादेश की पहली पारी 272 रन पर सिमट गई। टीम ने दूसरे दिन 3 विकेट पर 213 रन से आगे खेलना शुरू किया था, लेकिन बाकी 7 विकेट 59 रन जोड़कर गंवा दिए। शादमान इस्लाम ने 234 गेंदों पर 105 रन बनाए। तौहीद हृदोय ने 42 और लिटन दास ने नाबाद 34 रन का योगदान दिया। जोमेल वारिकन ने 5 विकेट लिए वेस्टइंडीज के लिए जोमेल वारिकन सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 53 रन देकर 5 विकेट लिए। शमर जोसेफ ने 41 रन देकर 2 विकेट झटके। जेडन सील्स और जोशुआ बिशप को 1-1 विकेट मिला। ———————– यह खबर भी पढ़ें… ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 429 पर ऑलआउट साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया 429 रन पर ऑलआउट हो गई। जोश इंग्लिस ने 102 रन की पारी खेली, जबकि एलेक्स कैरी ने 80 और कैमरन ग्रीन ने 65 रन बनाए। पूरी खबर…
बांग्लादेश के खिलाफ वेस्टइंडीज 134/4:चंद्रपॉल 43 रन बनाकर नाबाद; बांग्लादेश की पहली पारी 272 रन पर सिमटी

