शिवपुरी जिले के आसपुर में गुरुवार सुबह सड़क किनारे बैठे दादी-पोते को छोटा हाथी वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों घायल हो गए। इलाज के दौरान 60 वर्षीय रमको बाई की मौत हो गई। राकेश जाटव का इलाज जारी है। घटना 29 अक्टूबर को सुबह करीब 8:30 बजे खोड़ चौकी क्षेत्र में आसपुर रोड पर रामगोपाल के मकान के पास हुई। राकेश जाटव और उनकी दादी रमको बाई घर के बाहर बैठे थे। तभी खोड़ की ओर से आ रहे छोटा हाथी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। लोगों ने बताया कि वाहन चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। हादसे में राकेश और रमको बाई को शरीर में कई जगह गंभीर चोटें आईं। घटना के समय विवेक जाटव और उनके बड़े भाई सुनील जाटव मौके पर मौजूद थे। राकेश को जिला अस्पताल शिवपुरी और रमको बाई को पिछोर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने विवेक जाटव की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और ड्राइवर की तलाश कर रही है।

