दीपावली और छठ के दौरान सुरक्षा के लिए पश्चिम चंपारण जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पटाखा दुकानों से लेकर छठ घाटों तक निगरानी रखी जाएगी। घाटों पर बैरिकेडिंग और गोताखोरों की तैनाती होगी। साफ-सफाई, रोशनी, चिकित्सा, पार्किंग, पेयजल और यातायात की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित उनके कार्यालय में बैठक हुई। इसमें सभी अनुमंडल पदाधिकारियों और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों ने अपने-अपने इलाकों की तैयारियों की जानकारी दी। अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश जिलाधिकारी ने प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों को सतर्क रहने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। पटाखा दुकानों और भंडारण की जगहों की नियमित जांच होगी। बिना वैध लाइसेंस पटाखे बेचने पर रोक रहेगी और सुरक्षा नियमों का पालन कराना होगा। अग्निशमन विभाग को तैयार रहने के लिए कहा गया है। अस्पतालों में पर्याप्त चिकित्सा व्यवस्था, एंबुलेंस और मेडिकल टीम तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। धनतेरस पर ज्वेलरी, बर्तन और अन्य प्रमुख दुकानों पर निगरानी रखी जाएगी। जुआ रोकने और सीसीटीवी कैमरों की जांच करने के निर्देश भी दिए गए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग मिलावटी मिठाई और पनीर की बिक्री पर नजर रखेगा। जरूरत पड़ने पर छापेमारी की जाएगी। पटाखों और लाउडस्पीकर से होने वाले ध्वनि प्रदूषण की भी जांच होगी। खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी
छठ महापर्व को लेकर जिलाधिकारी ने सभी अंचल अधिकारियों को घाटों का भौतिक सत्यापन करने और जल की गहराई का आकलन करने का निर्देश दिया। खतरनाक घाटों पर बैरिकेडिंग, रस्सी और चेतावनी बोर्ड लगाने के साथ गोताखोरों एवं एसडीआरएफ की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया। घाटों पर वाच टावर, चेंजिंग रूम, शौचालय, पेयजल, पर्याप्त रोशनी, पार्किंग, चिकित्सा सुविधा तथा प्रवेश-निकास द्वार की व्यवस्था भी की जाएगी। निजी नावों के परिचालन पर निगरानी रखने और निर्धारित मानकों का पालन कराने पर जोर दिया गया। भ्रामक सूचनाओं और अफवाहों पर कार्रवाई का निर्देश
जिलाधिकारी ने सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं और अफवाहों पर त्वरित कार्रवाई करने, शांति समिति की बैठक आयोजित करने तथा निर्धारित विसर्जन मार्ग का पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। छठ घाटों पर पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक रहेगी। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और स्ट्रीट लाइट दुरुस्त करने को भी कहा गया। पर्व समाप्त होने के बाद भी कुछ दिनों तक सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया।
बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम और बगहा के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सहित संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे। दीपावली और छठ के दौरान सुरक्षा के लिए पश्चिम चंपारण जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पटाखा दुकानों से लेकर छठ घाटों तक निगरानी रखी जाएगी। घाटों पर बैरिकेडिंग और गोताखोरों की तैनाती होगी। साफ-सफाई, रोशनी, चिकित्सा, पार्किंग, पेयजल और यातायात की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित उनके कार्यालय में बैठक हुई। इसमें सभी अनुमंडल पदाधिकारियों और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों ने अपने-अपने इलाकों की तैयारियों की जानकारी दी। अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश जिलाधिकारी ने प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों को सतर्क रहने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। पटाखा दुकानों और भंडारण की जगहों की नियमित जांच होगी। बिना वैध लाइसेंस पटाखे बेचने पर रोक रहेगी और सुरक्षा नियमों का पालन कराना होगा। अग्निशमन विभाग को तैयार रहने के लिए कहा गया है। अस्पतालों में पर्याप्त चिकित्सा व्यवस्था, एंबुलेंस और मेडिकल टीम तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। धनतेरस पर ज्वेलरी, बर्तन और अन्य प्रमुख दुकानों पर निगरानी रखी जाएगी। जुआ रोकने और सीसीटीवी कैमरों की जांच करने के निर्देश भी दिए गए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग मिलावटी मिठाई और पनीर की बिक्री पर नजर रखेगा। जरूरत पड़ने पर छापेमारी की जाएगी। पटाखों और लाउडस्पीकर से होने वाले ध्वनि प्रदूषण की भी जांच होगी। खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी
छठ महापर्व को लेकर जिलाधिकारी ने सभी अंचल अधिकारियों को घाटों का भौतिक सत्यापन करने और जल की गहराई का आकलन करने का निर्देश दिया। खतरनाक घाटों पर बैरिकेडिंग, रस्सी और चेतावनी बोर्ड लगाने के साथ गोताखोरों एवं एसडीआरएफ की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया। घाटों पर वाच टावर, चेंजिंग रूम, शौचालय, पेयजल, पर्याप्त रोशनी, पार्किंग, चिकित्सा सुविधा तथा प्रवेश-निकास द्वार की व्यवस्था भी की जाएगी। निजी नावों के परिचालन पर निगरानी रखने और निर्धारित मानकों का पालन कराने पर जोर दिया गया। भ्रामक सूचनाओं और अफवाहों पर कार्रवाई का निर्देश
जिलाधिकारी ने सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं और अफवाहों पर त्वरित कार्रवाई करने, शांति समिति की बैठक आयोजित करने तथा निर्धारित विसर्जन मार्ग का पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। छठ घाटों पर पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक रहेगी। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और स्ट्रीट लाइट दुरुस्त करने को भी कहा गया। पर्व समाप्त होने के बाद भी कुछ दिनों तक सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया।
बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम और बगहा के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सहित संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।

