बेगूसराय में कुख्यात के घर पर गोलीबारी:नगर निगम के वार्ड पार्षद पर आरोप, जानी नुकसान नहीं; सीसीटीवी में वारदात कैद

बेगूसराय में कुख्यात के घर पर गोलीबारी:नगर निगम के वार्ड पार्षद पर आरोप, जानी नुकसान नहीं; सीसीटीवी में वारदात कैद

बेगूसराय जिला मुख्यालय के नागदह और बाघा मोहल्ला का सीमावर्ती क्षेत्र एक बार फिर गोलियों से थर्रा उठा है। आरोप है कि नगर निगम वार्ड नंबर-11 के पार्षद शूरवीर कुमार ने कुख्यात अपराधी रणधीर महतो और उसके भाई के घर पर गोली चलाई है। इस मामले में रणधीर महतो उर्फ राहुल सिंह ने लोहियानगर थाने में मामला दर्ज कराया है। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें उजले रंग के इनोवा क्रिस्टा कार पर सवार बदमाश गोलीबारी करते दिखाई दे रहे हैं। सीसीटीवी में गोलियों की आवाज भी स्पष्ट रूप से आ रही है‌। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना लोहियानगर थाना क्षेत्र स्थित नागदह वार्ड नंबर-11 की है। ‘जान से मारने की नीयत से चलाई गोली’ रणधीर महतो का कहना है 28 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजकर 49 मिनट बजे जवाहर महतो का वार्ड पार्षद पुत्र शूरवीर महतो उर्फ फंटूश महतो अपनी गाड़ी लेकर उनके घर के पास पहुंचा। इसके बाद गाड़ी से लाइसेंसी पिस्टल निकाली और जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। नेरे घर के बाहर दो राउंड फायर किया। इसके बाद आगे बढ़कर मेरे भाई भाई रणबीर महतो के घर के बाहर चार राउंड गोलियां चलाई। सरेआम हुई इस ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरा इलाका दहल उठा और आसपास के लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों में छिप गए। गनीमत यह रही कि इस अंधाधुंध गोलीबारी में किसी को गोली नहीं लेकिन, लेकिन गोलियों की तड़तड़ाहट से नागदह और बाघा मोहल्ला थर्रा उठा। गोलीबारी करते हुए आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन उसकी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
‘आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास है’ सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि लग्जरी इनोवा क्रिस्टा गाड़ी सुनसान रास्ते पर आती है‌। उसके बाद फायरिंग की इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया जाता है। रणधीर महतो ने आरोप लगाया है कि आरोपी शूरवीर महतो का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ पहले से ही हत्या समेत दो से तीन गंभीर मामले दर्ज हैं। बावजूद इसके, वह खुलेआम अपने हथियारों के बल पर इलाके में लोगों को धमकाता रहता है और दहशत फैलाता है। ‘राजनीतिक और वर्चस्व की लड़ाई’ रणधीर महतो का कहना है कि वह सामाजिक कार्यों से जुड़े हैं और पिछली बार उन्होंने समाज में कंबल और अन्य राहत सामग्रियां बांटी थी। जिससे आरोपी और उसके करीबियों को राजनीतिक एवं वर्चस्व की रंजिश महसूस हुई। मेरे बढ़ते सामाजिक प्रभाव और राजनीतिक दखल उसके वर्चस्व के रास्ते में रोड़ा बन रहा है। इसी राजनीतिक द्वेष के चलते आरोपी पहले भी कई बार जान से मारने और गांव से बाहर खदेड़ने की धमकी दे चुका है। रणधीर महतो का यह भी आरोप है कि इलाके में होने वाले कई अन्य आपराधिक मामलों में भी शूरवीर कुमार की संलिप्तता रही है। प्रशासन से लगाई गुहार पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी शूरवीर महतो के हथियार के लाइसेंस रद्द किया जाए। जिससे वह भविष्य में किसी बड़ी अनहोनी को अंजाम नहीं दे सके। रणधीर महतो ने परिवार ने अपनी और अपने बच्चों की जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। जानकारी के मुताबिक मौके से कार और दो खोखा बरामद किया गया है। सदर-वन डीएसपी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में पुलिस सीसीटीवी और एफआईआर के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। साथ ही मामले की छानबीन भी चल रही है। बेगूसराय जिला मुख्यालय के नागदह और बाघा मोहल्ला का सीमावर्ती क्षेत्र एक बार फिर गोलियों से थर्रा उठा है। आरोप है कि नगर निगम वार्ड नंबर-11 के पार्षद शूरवीर कुमार ने कुख्यात अपराधी रणधीर महतो और उसके भाई के घर पर गोली चलाई है। इस मामले में रणधीर महतो उर्फ राहुल सिंह ने लोहियानगर थाने में मामला दर्ज कराया है। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें उजले रंग के इनोवा क्रिस्टा कार पर सवार बदमाश गोलीबारी करते दिखाई दे रहे हैं। सीसीटीवी में गोलियों की आवाज भी स्पष्ट रूप से आ रही है‌। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना लोहियानगर थाना क्षेत्र स्थित नागदह वार्ड नंबर-11 की है। ‘जान से मारने की नीयत से चलाई गोली’ रणधीर महतो का कहना है 28 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजकर 49 मिनट बजे जवाहर महतो का वार्ड पार्षद पुत्र शूरवीर महतो उर्फ फंटूश महतो अपनी गाड़ी लेकर उनके घर के पास पहुंचा। इसके बाद गाड़ी से लाइसेंसी पिस्टल निकाली और जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। नेरे घर के बाहर दो राउंड फायर किया। इसके बाद आगे बढ़कर मेरे भाई भाई रणबीर महतो के घर के बाहर चार राउंड गोलियां चलाई। सरेआम हुई इस ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरा इलाका दहल उठा और आसपास के लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों में छिप गए। गनीमत यह रही कि इस अंधाधुंध गोलीबारी में किसी को गोली नहीं लेकिन, लेकिन गोलियों की तड़तड़ाहट से नागदह और बाघा मोहल्ला थर्रा उठा। गोलीबारी करते हुए आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन उसकी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
‘आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास है’ सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि लग्जरी इनोवा क्रिस्टा गाड़ी सुनसान रास्ते पर आती है‌। उसके बाद फायरिंग की इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया जाता है। रणधीर महतो ने आरोप लगाया है कि आरोपी शूरवीर महतो का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ पहले से ही हत्या समेत दो से तीन गंभीर मामले दर्ज हैं। बावजूद इसके, वह खुलेआम अपने हथियारों के बल पर इलाके में लोगों को धमकाता रहता है और दहशत फैलाता है। ‘राजनीतिक और वर्चस्व की लड़ाई’ रणधीर महतो का कहना है कि वह सामाजिक कार्यों से जुड़े हैं और पिछली बार उन्होंने समाज में कंबल और अन्य राहत सामग्रियां बांटी थी। जिससे आरोपी और उसके करीबियों को राजनीतिक एवं वर्चस्व की रंजिश महसूस हुई। मेरे बढ़ते सामाजिक प्रभाव और राजनीतिक दखल उसके वर्चस्व के रास्ते में रोड़ा बन रहा है। इसी राजनीतिक द्वेष के चलते आरोपी पहले भी कई बार जान से मारने और गांव से बाहर खदेड़ने की धमकी दे चुका है। रणधीर महतो का यह भी आरोप है कि इलाके में होने वाले कई अन्य आपराधिक मामलों में भी शूरवीर कुमार की संलिप्तता रही है। प्रशासन से लगाई गुहार पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी शूरवीर महतो के हथियार के लाइसेंस रद्द किया जाए। जिससे वह भविष्य में किसी बड़ी अनहोनी को अंजाम नहीं दे सके। रणधीर महतो ने परिवार ने अपनी और अपने बच्चों की जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। जानकारी के मुताबिक मौके से कार और दो खोखा बरामद किया गया है। सदर-वन डीएसपी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में पुलिस सीसीटीवी और एफआईआर के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। साथ ही मामले की छानबीन भी चल रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *