जयपुर में पूर्व-मंत्री प्रताप सिंह सिंघवी के आवास पर चोरी:डेढ़ लाख कैश और आर्टिफिशियल ज्वेलरी ले उड़ा चोर,घर में सब लोग सो रहे थे

जयपुर में पूर्व-मंत्री प्रताप सिंह सिंघवी के आवास पर चोरी:डेढ़ लाख कैश और आर्टिफिशियल ज्वेलरी ले उड़ा चोर,घर में सब लोग सो रहे थे

राजधानी जयपुर के सिविल लाइंस इलाके में पूर्व मंत्री एवं छबड़ा से भाजपा विधायक प्रताप सिंह सिंघवी के निजी आवास पर चोरी का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चोर घर से करीब डेढ़ लाख रुपए नकदी और आर्टिफिशियल आभूषण लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना पर सोडाला थानाधिकारी मनोज पुलिस जाप्ता सहित मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। घटना बुधवार देर रात की है। मामले का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें चोर घर में घुसता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और उसकी तलाश में जुटी है। मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाएगी, जिससे जांच में मदद मिल सके। पुलिस चोरी से जुड़े अन्य तथ्यों की पड़ताल कर रही है। देखिए वारादात से जुड़े PHOTOS… पूर्व-मंत्री के पीए ने बताया कि उस वक्त सब लोग घर में सो रहे थे। घर में करीब 12 लोग थे। चोर रसोई के रास्ते अंदर घुसा था। इसलिए किसी को पता नहीं चला।
— ये खबर भी पढ़ें… जयपुर में पूर्व मंत्री नागर के सूने मकान में चोरी:किराएदार के जाने पर लाखों के गहने और कीमती सामान पार; केयरटेकर ने दी सूचना जयपुर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर के सूने मकान में चोरों ने चोरी कर ली। खोह-नागोरियान थाना क्षेत्र में जगतपुरा स्थित इंदिरा गांधी नगर सेक्टर-1 के मकान में चोरी की वारदात 15 अगस्त को हुई। (पूरी खबर पढ़ें)

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *