सांसद कस्वां ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष राठौड़ पर साधा निशाना:कहा- अब भाजपा बाप, बेटे और बहू की पार्टी हो गई; परिवारवाद को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज

सांसद कस्वां ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष राठौड़ पर साधा निशाना:कहा- अब भाजपा बाप, बेटे और बहू की पार्टी हो गई; परिवारवाद को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज

चूरू में पंचायतीराज चुनाव के बीच सियासत में परिवारवाद को लेकर जुबानी जंग तेज हो गई है। इसी कड़ी में सांसद राहुल कस्वां का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वे खुद को परिवारवाद का जीता-जागता प्रतीक बताते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ पर निशाना साधते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो बालरासर आथुना गांव में वार्ड 23 से कांग्रेस प्रत्याशी आशा स्वामी के प्रचार के दौरान का बताया जा रहा है। जिसमे सांसद कस्वां ने कहा कि उनका परिवार 49 साल से राजनीति में है। दादा, पिता, मां और वे खुद राजनीति में हैं। परिवार ने मेहनत की और कुर्बानियां दी हैं। जनता आशीर्वाद देगी तो वे अपने बेटे को भी राजनीति में आगे ला सकते हैं। फैसला जनता को करना है कि वह किसे नेता स्वीकार करती है। ‘भाजपा छोड़ने का सबसे बड़ा दुख काका को’
राठौड़ का नाम लिए बिना सांसद कस्वां ने कहा कि उनके भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आने के बाद सबसे बड़ा दुख काका को है। सांसद ने कहा कि वे परिवारवाद की बात न तो पहले करते थे और न ही इसे मानते हैं।
उन्होंने राठौड़ का नाम लिए बिना कहा कि पहले रफीक मंडेलिया के लिए वे कहते थे कि कांग्रेस बाप-बेटे की पार्टी है, लेकिन अब भाजपा बाप, बेटे और बहू की पार्टी हो गई है। परिवारवाद को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज
सांसद ने कहा कि चुनाव लड़ने का अधिकार सभी को है। जीत-हार का फैसला जनता करेगी। आपको बता दे कि पंचायतराज चुनाव में राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह और बहू कनिका सिंह के चुनाव मैदान में उतरने के बाद परिवारवाद को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हुई है। राठौड़ पहले कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए चूरू कांग्रेस को बाप-बेटे की पार्टी बताते रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *