घरेलू विवाद में गैंता से वार कर पत्नी की हत्या:पति हिरासत में, जगन्नाथपुर के जिंतुगड़ा गांव की घटना; वजह तलाश रही पुलिस

घरेलू विवाद में गैंता से वार कर पत्नी की हत्या:पति हिरासत में, जगन्नाथपुर के जिंतुगड़ा गांव की घटना; वजह तलाश रही पुलिस

जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के जिंतुगड़ा गांव में मंगलवार देर रात घरेलू विवाद के बाद एक महिला की हत्या कर दी गई। आरोप है कि पति मांगिल सिंकू ने गैंता से पत्नी सालमी सिंकू के चेहरे पर कई वार किए। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हत्या की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार, घटना मंगलवार देर रात करीब एक से दो बजे के बीच हुई। बुधवार सुबह करीब पांच बजे महिला की ननद ने गांव के सोवन सिंकू को फोन कर सालमी से बात कराने को कहा। सोवन उसके घर पहुंचे और कई बार आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। संदेह होने पर उन्होंने दरवाजा खोला तो सालमी खून से लथपथ जमीन पर पड़ी मिली। इसके बाद उन्होंने ग्रामीण मुंडा सोमनाथ सिंकू को सूचना दी। ग्रामीण मुंडा ने पुलिस को जानकारी दी। थाना प्रभारी टिंकू कुमार दास के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटनास्थल से कथित हत्या में इस्तेमाल गैंता, खून से सनी चटाई और खून लगी मिट्टी जब्त की गई है। इन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया चल रही है। हत्या में इस्तेमाल गैंता, खून से सनी चटाई व मिट्टी जब्त- पति-पत्नी में अक्सर होता था विवाद
सालमी का मायका जेटेया थाना क्षेत्र के पोखरपी गांव में है। उसकी छोटी बहन अवंती लागुरी और चचेरा भाई घटना की जानकारी मिलने पर जगन्नाथपुर थाना पहुंचे। अवंती के अनुसार, सालमी और मांगिल ने करीब 15 साल पहले घर से भागकर शादी की थी। दोनों के बीच छोटी-छोटी बातों पर अक्सर विवाद होता था। माता-पिता के नहीं रहने के कारण ग्रामीण सामाजिक स्तर पर दोनों को समझाकर मामला शांत कराते थे। पुलिस का कहना है कि आरोपी पूछताछ में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहा है। मृतका की छोटी बहन अवंती के आवेदन पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के जिंतुगड़ा गांव में मंगलवार देर रात घरेलू विवाद के बाद एक महिला की हत्या कर दी गई। आरोप है कि पति मांगिल सिंकू ने गैंता से पत्नी सालमी सिंकू के चेहरे पर कई वार किए। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हत्या की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार, घटना मंगलवार देर रात करीब एक से दो बजे के बीच हुई। बुधवार सुबह करीब पांच बजे महिला की ननद ने गांव के सोवन सिंकू को फोन कर सालमी से बात कराने को कहा। सोवन उसके घर पहुंचे और कई बार आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। संदेह होने पर उन्होंने दरवाजा खोला तो सालमी खून से लथपथ जमीन पर पड़ी मिली। इसके बाद उन्होंने ग्रामीण मुंडा सोमनाथ सिंकू को सूचना दी। ग्रामीण मुंडा ने पुलिस को जानकारी दी। थाना प्रभारी टिंकू कुमार दास के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटनास्थल से कथित हत्या में इस्तेमाल गैंता, खून से सनी चटाई और खून लगी मिट्टी जब्त की गई है। इन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया चल रही है। हत्या में इस्तेमाल गैंता, खून से सनी चटाई व मिट्टी जब्त- पति-पत्नी में अक्सर होता था विवाद
सालमी का मायका जेटेया थाना क्षेत्र के पोखरपी गांव में है। उसकी छोटी बहन अवंती लागुरी और चचेरा भाई घटना की जानकारी मिलने पर जगन्नाथपुर थाना पहुंचे। अवंती के अनुसार, सालमी और मांगिल ने करीब 15 साल पहले घर से भागकर शादी की थी। दोनों के बीच छोटी-छोटी बातों पर अक्सर विवाद होता था। माता-पिता के नहीं रहने के कारण ग्रामीण सामाजिक स्तर पर दोनों को समझाकर मामला शांत कराते थे। पुलिस का कहना है कि आरोपी पूछताछ में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहा है। मृतका की छोटी बहन अवंती के आवेदन पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *