भास्कर न्यूज| चाईबासा जेएमपी चौक साईं कॉलोनी स्थित श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा समिति द्वारा बुधवार को आगामी काली पूजा महोत्सव को लेकर पारंपरिक रूप से खूंटी पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ भूमि और खंभे (खूंटी) की पूजा की। इसके साथ ही भव्य पूजा पंडाल के निर्माण कार्य की आधिकारिक शुरुआत हो गई। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष बजरंग मणि त्रिपाठी, सचिव रोशन कुमार जायसवाल, उपाध्यक्ष शिवम त्रिपाठी, मोहल्लेवासी, और कमिटी के सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित थे। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष का पंडाल बेहद खास होगा। इस बार जातिस्मर थीम पर पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। इसमें पंडाल का बाहरी ढांचा और कलाकृतियां पारंपरिक हस्तशिल्प और लोक कला शैली को दर्शाती हैं। कमेटी के पदाधिकारियों का कहना है कि पंडाल के साथ विद्युत सज्जा भी श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी। समिति के अध्यक्ष ने कहा, हर साल की तरह इस साल भी हम पूरी श्रद्धा और भव्यता के साथ मां काली की आराधना करेंगे। आज खूंटी पूजन के साथ कारीगरों ने अपना काम शुरू कर दिया है। सुरक्षा और जन-सुविधाओं का इस बार विशेष ध्यान रखा जाएगा। भास्कर न्यूज| चाईबासा जेएमपी चौक साईं कॉलोनी स्थित श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा समिति द्वारा बुधवार को आगामी काली पूजा महोत्सव को लेकर पारंपरिक रूप से खूंटी पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ भूमि और खंभे (खूंटी) की पूजा की। इसके साथ ही भव्य पूजा पंडाल के निर्माण कार्य की आधिकारिक शुरुआत हो गई। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष बजरंग मणि त्रिपाठी, सचिव रोशन कुमार जायसवाल, उपाध्यक्ष शिवम त्रिपाठी, मोहल्लेवासी, और कमिटी के सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित थे। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष का पंडाल बेहद खास होगा। इस बार जातिस्मर थीम पर पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। इसमें पंडाल का बाहरी ढांचा और कलाकृतियां पारंपरिक हस्तशिल्प और लोक कला शैली को दर्शाती हैं। कमेटी के पदाधिकारियों का कहना है कि पंडाल के साथ विद्युत सज्जा भी श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी। समिति के अध्यक्ष ने कहा, हर साल की तरह इस साल भी हम पूरी श्रद्धा और भव्यता के साथ मां काली की आराधना करेंगे। आज खूंटी पूजन के साथ कारीगरों ने अपना काम शुरू कर दिया है। सुरक्षा और जन-सुविधाओं का इस बार विशेष ध्यान रखा जाएगा।

