रजिस्ट्रेशन की तिथि 6 नवंबर तक बढ़ाई गई

रजिस्ट्रेशन की तिथि 6 नवंबर तक बढ़ाई गई

मधुबनी|बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने वर्ष 2028 की मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ाकर छह नवंबर कर दी है। बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, शिक्षण संस्थानों के माध्यम से विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तिथि पहले 25 अक्तूबर निर्धारित थी। अब इसे बढ़ाकर छह नवंबर कर दिया गया है। इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2028 के लिए 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले छूटे हुए विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन संबंधित विद्यालयों के माध्यम से कराया जाएगा। वहीं, मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2028 के लिए नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले छूटे हुए विद्यार्थियों का पंजीकरण किया जाएगा। डीईओ अक्षय कुमार पांडेय ने बताया कि जिले के विद्यालय प्रधानों को निर्देश दिया गया है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी पात्र विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करें। मधुबनी|बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने वर्ष 2028 की मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ाकर छह नवंबर कर दी है। बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, शिक्षण संस्थानों के माध्यम से विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तिथि पहले 25 अक्तूबर निर्धारित थी। अब इसे बढ़ाकर छह नवंबर कर दिया गया है। इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2028 के लिए 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले छूटे हुए विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन संबंधित विद्यालयों के माध्यम से कराया जाएगा। वहीं, मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2028 के लिए नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले छूटे हुए विद्यार्थियों का पंजीकरण किया जाएगा। डीईओ अक्षय कुमार पांडेय ने बताया कि जिले के विद्यालय प्रधानों को निर्देश दिया गया है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी पात्र विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करें।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *