समस्तीपुर- गंगा नदी में नाव पलटी, 2 लापता:12 लोगों ने तैरकर बचाई जान, दियारा से परवल रोपनी कर लौट रहे थे गांव

समस्तीपुर- गंगा नदी में नाव पलटी, 2 लापता:12 लोगों ने तैरकर बचाई जान, दियारा से परवल रोपनी कर लौट रहे थे गांव

समस्तीपुर जिले में बुधवार देर शाम गंगा नदी में एक नाव पलट गई। नाव पर 14 लोग सवार थे। जिनमें से 12 तैरकर बाहर निकल गए, जबकि इस हादसे में चमथा गांव के हरदेव महतो की पुत्री रागो कुमारी(15) और सोगारत महतो(45) लापता हैं। सभी गंगा दियारा से परवल की रोपनी कर नाव से वापस गांव लौट रहे थे। इस दौरान शिकार हो गए। लापता लोगों की तलाश जारी है। घटना विद्यापतिनगर के सीमावर्ती चमथा एक पंचायत के रजौली गांव के पास की है। घटनास्थल पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन के साथ ही मदद के लिए विद्यापतिनगर की पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ को भी बुलाया गया है। अंधेरा होने कारण राहत कार्य शुरू नहीं हो पाया है। आज गुरुवार को लापता लोगों की तलाश की जाएगी। समस्तीपुर जिले में बुधवार देर शाम गंगा नदी में एक नाव पलट गई। नाव पर 14 लोग सवार थे। जिनमें से 12 तैरकर बाहर निकल गए, जबकि इस हादसे में चमथा गांव के हरदेव महतो की पुत्री रागो कुमारी(15) और सोगारत महतो(45) लापता हैं। सभी गंगा दियारा से परवल की रोपनी कर नाव से वापस गांव लौट रहे थे। इस दौरान शिकार हो गए। लापता लोगों की तलाश जारी है। घटना विद्यापतिनगर के सीमावर्ती चमथा एक पंचायत के रजौली गांव के पास की है। घटनास्थल पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन के साथ ही मदद के लिए विद्यापतिनगर की पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ को भी बुलाया गया है। अंधेरा होने कारण राहत कार्य शुरू नहीं हो पाया है। आज गुरुवार को लापता लोगों की तलाश की जाएगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *