सोफिया डंकले, सायका इशाक समेत ये स्टार खिलाड़ी WPL ऑक्शन में रहे अनसोल्ड, देखें पूरी लिस्ट

सोफिया डंकले, सायका इशाक समेत ये स्टार खिलाड़ी WPL ऑक्शन में रहे अनसोल्ड, देखें पूरी लिस्ट

WPL 2027 Auction: कोच्चि में आयोजित WPL 2027 की मिनी ऑक्शन समाप्त हो गई है। इस नीलामी में कुल 25 खिलाड़ियों को साइन किया गया। इनमें 18 भारतीय और 7 विदेशी खिलाड़ी रहीं। ऑस्ट्रेलिया की सोफी मोलिन्यू सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं, जिन्हें यूपी वॉरियर्ज़ ने 1.10 करोड़ रुपए में खरीदा। वहीं, किरण नवगिरे को दिल्ली कैपिटल्स ने 75 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया। जी कमलिनी को गुजरात जायंट्स ने 40 लाख रुपए में खरीदा। आइए, उन स्टार खिलाड़ियों पर नजर डालते हैं, जिन्हें नीलामी में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा।

राघवी बिस्ट: भारतीय ऑलराउंडर राघवी बिस्ट ने अपना बेस प्राइस 30 लाख रुपए रखा था, लेकिन किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन्हें नहीं खरीदा। राघवी 2024-25 सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का हिस्सा रही थीं। वह भारत के लिए दो महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले भी खेल चुकी हैं।

सोफिया डंकले: इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम की प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल सोफिया डंकले शीर्ष क्रम की बल्लेबाज होने के साथ-साथ स्पिन गेंदबाजी भी करती हैं। वह WPL के 2022-23 सीजन में गुजरात जायंट्स की टीम का हिस्सा रही थीं। हालांकि, WPL 2027 की नीलामी में उन्हें खरीदने में किसी भी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपए था।

चमारी अट्टापट्टू: श्रीलंका की स्टार क्रिकेटर चमारी अट्टापट्टू ने WPL 2027 की मिनी ऑक्शन में अपना बेस प्राइस 30 लाख रुपए रखा था, लेकिन किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन्हें खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। वह WPL के 2022-23 सीजन में यूपी वॉरियर्ज़ की टीम का हिस्सा रही थीं।

साइमा ठाकुर: भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए 10 वनडे और 3 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुकीं साइमा ठाकुर को भी कोई खरीदार नहीं मिला। WPL 2027 की नीलामी में उन्होंने अपना बेस प्राइस 30 लाख रुपए रखा था, लेकिन किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन्हें अपनी टीम में शामिल नहीं किया।

सायका इशाक: बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाज सायका इशाक भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए एक वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुकी हैं। वह WPL के 2022-23 सीजन से ही मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा रही हैं। उन्होंने महिला प्रीमियर लीग में 23 मैचों में कुल 25 विकेट लिए हैं। WPL 2027 की नीलामी के लिए उन्होंने अपना बेस प्राइस 30 लाख रुपए रखा था, लेकिन किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन्हें नहीं खरीदा।

तितास साधु: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज तितास साधु भारत के लिए आठ वनडे और 12 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुकी हैं। उन्होंने WPL 2027 की नीलामी के लिए अपना बेस प्राइस 30 लाख रुपये रखा था, लेकिन किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन्हें अपनी टीम में शामिल नहीं किया। तितास दिल्ली कैपिटल्स के लिए दो सीजन खेल चुकी हैं।

सारा ब्राइस: स्कॉटलैंड की अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज सारा ब्राइस ने WPL 2027 की नीलामी में अपना बेस प्राइस 10 लाख रुपये रखा था। हालांकि, किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन्हें अपनी टीम में शामिल करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई।

नॉनकुलुलेको म्लाबा: साउथ अफ्रीका के लिए 83 टी20I मैच खेलने वाली लेफ्ट ऑर्म स्पिनर नॉनकुलुलेको म्लाबा को भी कोई खरीदार नहीं मिला। उन्होंने महिला प्रीमियर लीग 2027 के लिए अपना बेस प्राइस 30 लाख रुपए रखा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *