राजगीर में युवक को पुरानी रंजिश में मारी गोली:सीने-कंधे पर लगी बुलेट, फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

राजगीर में युवक को पुरानी रंजिश में मारी गोली:सीने-कंधे पर लगी बुलेट, फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

नालंदा में बुधवार को आपसी रंजिश में 25 साल के युवक को गोली मार दी गई। बुलेट सीना और दाहिने कंधे के पास लगी है। घायल युवक को इलाज के लिए बिहारशरीफ के निजी अस्पताल ले जाया गया है। जहां आईसीयू में भर्ती है। पीड़ित की पहचान पंडितपुर निवासी बबलू कुमार के बेटे अमन कुमार (25) के रूप में हुई है। घटना राजगीर थाना क्षेत्र के पंडितपुर गांव की है। घायल स्थिति में फोन पर घरवालों को दी जानकारी घायक के भाई अंकित कुमार ने कहा कि दोपहर करीब सवा 2 बजे गांव के ही मनीष कुमार ने पुरानी रंजिश को लेकर गोली चला दी। अमन ने घायल स्थिति में किसी रह फोन कर घर पर सूचना दी। हमलोग तुरंत मौके पर पहुंचे। अमन को गभीर स्थिति में लेकर निजी अस्पताल पहुंचे।
दुकान के आगे सफाई को लेकर हुआ था विवाद परिजनों के अनुसार, यह विवाद करीब 2 महीने पुराना है। पीड़ित पक्ष की श्रृंगार की दुकान है, जबकि आरोपी के पिता मेडिकल स्टोर चलाते हैं। 2 महीने पहले दुकान के आगे साफ-सफाई को लेकर दोनों पक्षों में नोकझोंक और गाली-गलौज हुई थी। परिजनों का आरोप है कि मनीष इसी बात को लेकर मन में रंजिश पाले हुए था और मौका पाते ही हमला कर दिया। इसके साथ ही पीड़ित परिवार ने आरोपी मनीष पर शराब के अवैध धंधे में शामिल होने का भी गंभीर आरोप लगाया है। गिरफ्तारी के लिए हो रही छापेमारी घटना की सूचना मिलते ही राजगीर डीएसपी संजीत कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। डीएसपी ने बताया कि करीब साढ़े तीन बजे पुलिस को पंडितपुर में गोलीबारी की सूचना मिली थी। थाना अध्यक्ष दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और अस्पताल जाकर परिजनों से जानकारी ली। डीएसपी ने पुष्टि की कि अमन कुमार को मनीष कुमार ने गोली मारी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है और साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। नालंदा में बुधवार को आपसी रंजिश में 25 साल के युवक को गोली मार दी गई। बुलेट सीना और दाहिने कंधे के पास लगी है। घायल युवक को इलाज के लिए बिहारशरीफ के निजी अस्पताल ले जाया गया है। जहां आईसीयू में भर्ती है। पीड़ित की पहचान पंडितपुर निवासी बबलू कुमार के बेटे अमन कुमार (25) के रूप में हुई है। घटना राजगीर थाना क्षेत्र के पंडितपुर गांव की है। घायल स्थिति में फोन पर घरवालों को दी जानकारी घायक के भाई अंकित कुमार ने कहा कि दोपहर करीब सवा 2 बजे गांव के ही मनीष कुमार ने पुरानी रंजिश को लेकर गोली चला दी। अमन ने घायल स्थिति में किसी रह फोन कर घर पर सूचना दी। हमलोग तुरंत मौके पर पहुंचे। अमन को गभीर स्थिति में लेकर निजी अस्पताल पहुंचे।
दुकान के आगे सफाई को लेकर हुआ था विवाद परिजनों के अनुसार, यह विवाद करीब 2 महीने पुराना है। पीड़ित पक्ष की श्रृंगार की दुकान है, जबकि आरोपी के पिता मेडिकल स्टोर चलाते हैं। 2 महीने पहले दुकान के आगे साफ-सफाई को लेकर दोनों पक्षों में नोकझोंक और गाली-गलौज हुई थी। परिजनों का आरोप है कि मनीष इसी बात को लेकर मन में रंजिश पाले हुए था और मौका पाते ही हमला कर दिया। इसके साथ ही पीड़ित परिवार ने आरोपी मनीष पर शराब के अवैध धंधे में शामिल होने का भी गंभीर आरोप लगाया है। गिरफ्तारी के लिए हो रही छापेमारी घटना की सूचना मिलते ही राजगीर डीएसपी संजीत कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। डीएसपी ने बताया कि करीब साढ़े तीन बजे पुलिस को पंडितपुर में गोलीबारी की सूचना मिली थी। थाना अध्यक्ष दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और अस्पताल जाकर परिजनों से जानकारी ली। डीएसपी ने पुष्टि की कि अमन कुमार को मनीष कुमार ने गोली मारी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है और साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *