किशनगंज के बहादुरगंज थाना क्षेत्र की पलासमनी पंचायत के वार्ड संख्या 6 स्थित कासटोला गांव में बुधवार शाम भीषण अगलगी में करीब नौ परिवारों के आवासीय घर और आधा दर्जन से अधिक जलावन घर जलकर राख हो गए। आग में अनाज, कपड़े, बर्तन, नकदी, जरूरी दस्तावेज समेत लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट होने की सूचना है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। तेज हवा से आसपास के घरों तक फैली आग मुखिया प्रतिनिधि हसन रजा के अनुसार, बुधवार शाम अचानक आग भड़क उठी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते आसपास के कई घर इसकी चपेट में आ गए। हवा चलने के कारण आग तेजी से फैल गई। इससे लोगों को घरों से सामान निकालने का पर्याप्त मौका नहीं मिला। इन परिवारों के घरों को हुआ नुकसान अगलगी से प्रभावित परिवारों में मसूद आलम, मिठुआ, कच्चू, मंजर आलम, सलमान, मिस्टर आलम, तनवीर आलम, ताहिर हुसैन और शाहीन प्रवीण शामिल हैं। ग्रामीणों के अनुसार, घरों में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, नकदी और जरूरी दस्तावेज समेत अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से बुझाई आग घटना की सूचना मिलने पर बहादुरगंज से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक कई घरों और जलावन घरों में रखा सामान जल चुका था। अंचल कार्यालय की टीम ने किया नुकसान का आकलन घटना के बाद मुखिया प्रतिनिधि हसन रजा और उपमुखिया अनवर आलम ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया। शाम को अंचल कार्यालय की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर क्षति का आकलन किया। प्रशासन की ओर से पीड़ितों को सरकारी सहायता और राहत सामग्री उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू किए जाने की जानकारी दी गई है। किशनगंज के बहादुरगंज थाना क्षेत्र की पलासमनी पंचायत के वार्ड संख्या 6 स्थित कासटोला गांव में बुधवार शाम भीषण अगलगी में करीब नौ परिवारों के आवासीय घर और आधा दर्जन से अधिक जलावन घर जलकर राख हो गए। आग में अनाज, कपड़े, बर्तन, नकदी, जरूरी दस्तावेज समेत लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट होने की सूचना है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। तेज हवा से आसपास के घरों तक फैली आग मुखिया प्रतिनिधि हसन रजा के अनुसार, बुधवार शाम अचानक आग भड़क उठी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते आसपास के कई घर इसकी चपेट में आ गए। हवा चलने के कारण आग तेजी से फैल गई। इससे लोगों को घरों से सामान निकालने का पर्याप्त मौका नहीं मिला। इन परिवारों के घरों को हुआ नुकसान अगलगी से प्रभावित परिवारों में मसूद आलम, मिठुआ, कच्चू, मंजर आलम, सलमान, मिस्टर आलम, तनवीर आलम, ताहिर हुसैन और शाहीन प्रवीण शामिल हैं। ग्रामीणों के अनुसार, घरों में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, नकदी और जरूरी दस्तावेज समेत अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से बुझाई आग घटना की सूचना मिलने पर बहादुरगंज से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक कई घरों और जलावन घरों में रखा सामान जल चुका था। अंचल कार्यालय की टीम ने किया नुकसान का आकलन घटना के बाद मुखिया प्रतिनिधि हसन रजा और उपमुखिया अनवर आलम ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया। शाम को अंचल कार्यालय की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर क्षति का आकलन किया। प्रशासन की ओर से पीड़ितों को सरकारी सहायता और राहत सामग्री उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू किए जाने की जानकारी दी गई है।

