गयाजी में बुधवार को मगध विवि की ओर से आयोजित अंतर-महाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता हुई। औरंगाबाद के सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कॉलेज की खिलाड़ी आरती शर्मा को बेहतर खेल प्रदर्शन के लिए बेस्ट प्लेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान आरती शर्मा और सौम्य सिंह ने सिंगल्स एवं डबल्स स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने अन्य विद्यार्थियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बेहतर प्रदर्शन के लिए किया प्रोत्साहित सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार मिश्रा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि खेल के क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए अभ्यास, अनुशासन और दृढ़ संकल्प जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कॉलेज के खिलाड़ी भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन करेंगे। वहीं, प्राचार्य प्रभारी डॉ. कमलेश कुमार सिंह ने भी खिलाड़ियों की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने खिलाड़ियों की उपलब्धि को महाविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण बताया। उज्ज्वल भविष्य की कामना की इस अवसर पर खेल प्रभारी डॉ. योगेंद्र कुमार सिंह, प्रधान सहायक सौरभ सुमन और लेखापाल मनोज कुमार सिंह ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता में टीम प्रभारी अनिकेत रमन की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही। उन्होंने खिलाड़ियों को लगातार मार्गदर्शन और प्रोत्साहन देकर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि आरती शर्मा और सौम्य सिंह भविष्य में भी अपनी प्रतिभा के दम पर नई उपलब्धियां हासिल करेंगे और विश्वविद्यालय स्तर के साथ-साथ अन्य प्रतियोगिताओं में भी कॉलेज का नाम गौरवान्वित करेंगे। गयाजी में बुधवार को मगध विवि की ओर से आयोजित अंतर-महाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता हुई। औरंगाबाद के सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कॉलेज की खिलाड़ी आरती शर्मा को बेहतर खेल प्रदर्शन के लिए बेस्ट प्लेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान आरती शर्मा और सौम्य सिंह ने सिंगल्स एवं डबल्स स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने अन्य विद्यार्थियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बेहतर प्रदर्शन के लिए किया प्रोत्साहित सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार मिश्रा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि खेल के क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए अभ्यास, अनुशासन और दृढ़ संकल्प जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कॉलेज के खिलाड़ी भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन करेंगे। वहीं, प्राचार्य प्रभारी डॉ. कमलेश कुमार सिंह ने भी खिलाड़ियों की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने खिलाड़ियों की उपलब्धि को महाविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण बताया। उज्ज्वल भविष्य की कामना की इस अवसर पर खेल प्रभारी डॉ. योगेंद्र कुमार सिंह, प्रधान सहायक सौरभ सुमन और लेखापाल मनोज कुमार सिंह ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता में टीम प्रभारी अनिकेत रमन की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही। उन्होंने खिलाड़ियों को लगातार मार्गदर्शन और प्रोत्साहन देकर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि आरती शर्मा और सौम्य सिंह भविष्य में भी अपनी प्रतिभा के दम पर नई उपलब्धियां हासिल करेंगे और विश्वविद्यालय स्तर के साथ-साथ अन्य प्रतियोगिताओं में भी कॉलेज का नाम गौरवान्वित करेंगे।

