Prasidh Krishna हैमस्ट्रिंग चोट के कारण New Zealand वनडे सीरीज से बाहर, आकिब नबी को मिल सकता है मौका

Prasidh Krishna हैमस्ट्रिंग चोट के कारण New Zealand वनडे सीरीज से बाहर, आकिब नबी को मिल सकता है मौका

… कुशान सरकार …
नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा हैमस्ट्रिंग (मांसपेशियों में खिंचाव) की चोट से पूरी तरह उबरने में नाकाम रहने के कारण चार नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली पांच मैचों की एकदिवसीय शृंखला में नहीं खेल पाएंगे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने बुधवार को पीटीआई को यह जानकारी दी। इस बीच जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने लिंकन में भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच खेले गए पहले अनौपचारिक चार दिवसीय मुकाबले में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया और प्रसिद्ध की जगह उन्हें मौका मिलने की संभावना है।वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे शृंखला के दौरान दूसरे मैच में प्रसिद्ध कृष्णा की हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी। गुवाहाटी में खेले गए इस मुकाबले में उन्होंने पांच ओवर में 45 रन देकर एक विकेट लिया था। चोट के कारण वह अपना स्पेल पूरा नहीं कर सके थे।तीस वर्षीय प्रसिद्ध ने अब तक नौ टेस्ट और 30 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। उन्हें फिटनेस साबित करने की शर्त पर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे टीम में शामिल किया गया था। बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, “प्रसिद्ध अच्छी तरह से उबर रहे हैं।एक नवंबर और दो नवंबर को बेंगलुरु स्थित ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में उनका मैच सिमुलेशन (मैच की तरह परिस्थितियां तैयार करना) और फिटनेस टेस्ट होना है।”
सूत्र ने कहा, ‘‘टीम प्रबंधन और राष्ट्रीय चयन समिति का मानना है कि प्रसिद्ध को टेस्ट क्रिकेट के लिए पूरी तरह फिट होना चाहिए, जहां उनकी जरूरत वनडे की तुलना में अधिक है।’’
सूत्र ने कहा, “अगर स्पोर्ट्स साइंस टीम उन्हें फिट घोषित भी कर देती है और वह ऑकलैंड रवाना हो जाते हैं, तो लंबी हवाई यात्रा के बाद उन्हें तुरंत वनडे टीम की योजनाओं में शामिल करने की जल्दबाजी नहीं की जाएगी।”
प्रसिद्ध ने इंग्लैंड के खिलाफ भारत की टेस्ट शृंखला ड्रॉ कराने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने द ओवल में खेले गए आखिरी टेस्ट में भी शानदार प्रदर्शन किया था। नौ टेस्ट मैचों में 32 विकेट लेने वाले प्रसिद्ध के योगदान को केवल उनके आंकड़ों से पूरी तरह नहीं आंका जा सकता।लाल गेंद के क्रिकेट में अहम मौकों पर असाधारण गेंदें डालकर मैच का रुख बदलने की उनकी क्षमता को टीम प्रबंधन काफी महत्व देता है। नबी ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ अनौपचारिक टेस्ट की दूसरी पारी में तीन विकेट लिये और गेंद से अच्छी स्विंग हासिल की। उनकी इस क्षमता ने दौरे पर गई भारतीय टीम के चयनकर्ताओं प्रज्ञान ओझा और अजय रात्रा को प्रभावित किया।न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय गेंदबाजी आक्रमण अपेक्षाकृत अनुभवहीन होगा। अर्शदीप सिंह, अंशुल कंबोज और अगर नबी को मौका मिलता है तो इन तीनों गेंदबाजों को मिलाकर 20 वनडे मैचों का अनुभव होगा। इनमें अर्शदीप के 18, जबकि कंबोज और नबी के नाम एक-एक मैच होगा।भारतीय टीम में मोहम्मद सिराज ही एकमात्र ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने 50 से अधिक वनडे मुकाबले खेले हैं। जसप्रीत बुमराह को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे शृंखला से आराम दिया गया है। टीम प्रबंधन चाहता है कि वह टेस्ट क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करें।बुमराह और ऋषभ पंत के हैगली ओवल में ‘ए’ टीमों के बीच खेले जाने वाले तीसरे अनौपचारिक टेस्ट में खेलने की संभावना है। पंत के मामले में बीसीसीआई ने स्पष्ट किया था कि उनका खेलना फिटनेस पर निर्भर करेगा। 

… कुशान सरकार …
नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा हैमस्ट्रिंग (मांसपेशियों में खिंचाव) की चोट से पूरी तरह उबरने में नाकाम रहने के कारण चार नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली पांच मैचों की एकदिवसीय शृंखला में नहीं खेल पाएंगे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने बुधवार को पीटीआई को यह जानकारी दी। इस बीच जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने लिंकन में भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच खेले गए पहले अनौपचारिक चार दिवसीय मुकाबले में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया और प्रसिद्ध की जगह उन्हें मौका मिलने की संभावना है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे शृंखला के दौरान दूसरे मैच में प्रसिद्ध कृष्णा की हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी। गुवाहाटी में खेले गए इस मुकाबले में उन्होंने पांच ओवर में 45 रन देकर एक विकेट लिया था। चोट के कारण वह अपना स्पेल पूरा नहीं कर सके थे।

तीस वर्षीय प्रसिद्ध ने अब तक नौ टेस्ट और 30 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। उन्हें फिटनेस साबित करने की शर्त पर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे टीम में शामिल किया गया था। बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, “प्रसिद्ध अच्छी तरह से उबर रहे हैं।

एक नवंबर और दो नवंबर को बेंगलुरु स्थित ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में उनका मैच सिमुलेशन (मैच की तरह परिस्थितियां तैयार करना) और फिटनेस टेस्ट होना है।”
सूत्र ने कहा, ‘‘टीम प्रबंधन और राष्ट्रीय चयन समिति का मानना है कि प्रसिद्ध को टेस्ट क्रिकेट के लिए पूरी तरह फिट होना चाहिए, जहां उनकी जरूरत वनडे की तुलना में अधिक है।’’
सूत्र ने कहा, “अगर स्पोर्ट्स साइंस टीम उन्हें फिट घोषित भी कर देती है और वह ऑकलैंड रवाना हो जाते हैं, तो लंबी हवाई यात्रा के बाद उन्हें तुरंत वनडे टीम की योजनाओं में शामिल करने की जल्दबाजी नहीं की जाएगी।”
प्रसिद्ध ने इंग्लैंड के खिलाफ भारत की टेस्ट शृंखला ड्रॉ कराने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने द ओवल में खेले गए आखिरी टेस्ट में भी शानदार प्रदर्शन किया था। नौ टेस्ट मैचों में 32 विकेट लेने वाले प्रसिद्ध के योगदान को केवल उनके आंकड़ों से पूरी तरह नहीं आंका जा सकता।

लाल गेंद के क्रिकेट में अहम मौकों पर असाधारण गेंदें डालकर मैच का रुख बदलने की उनकी क्षमता को टीम प्रबंधन काफी महत्व देता है। नबी ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ अनौपचारिक टेस्ट की दूसरी पारी में तीन विकेट लिये और गेंद से अच्छी स्विंग हासिल की। उनकी इस क्षमता ने दौरे पर गई भारतीय टीम के चयनकर्ताओं प्रज्ञान ओझा और अजय रात्रा को प्रभावित किया।

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय गेंदबाजी आक्रमण अपेक्षाकृत अनुभवहीन होगा। अर्शदीप सिंह, अंशुल कंबोज और अगर नबी को मौका मिलता है तो इन तीनों गेंदबाजों को मिलाकर 20 वनडे मैचों का अनुभव होगा। इनमें अर्शदीप के 18, जबकि कंबोज और नबी के नाम एक-एक मैच होगा।

भारतीय टीम में मोहम्मद सिराज ही एकमात्र ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने 50 से अधिक वनडे मुकाबले खेले हैं। जसप्रीत बुमराह को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे शृंखला से आराम दिया गया है। टीम प्रबंधन चाहता है कि वह टेस्ट क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करें।

बुमराह और ऋषभ पंत के हैगली ओवल में ‘ए’ टीमों के बीच खेले जाने वाले तीसरे अनौपचारिक टेस्ट में खेलने की संभावना है। पंत के मामले में बीसीसीआई ने स्पष्ट किया था कि उनका खेलना फिटनेस पर निर्भर करेगा।

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *