जीतू पटवारी बोले-25 साल से निगम में भाजपा:इंदौर पानी के संकट से जूझ रहा, संकट से निपटने मिलकर करेंगे कोशिश

जीतू पटवारी बोले-25 साल से निगम में भाजपा:इंदौर पानी के संकट से जूझ रहा, संकट से निपटने मिलकर करेंगे कोशिश

इंदौर में जलसंकट की आशंका और पानी की व्यवस्था को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बुधवार को भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नगर निगम में पिछले 25 साल से भाजपा का शासन है। प्रदेश में मुख्यमंत्री, नगरीय प्रशासन मंत्री और शहर के सभी विधायक भाजपा से हैं। इसके बावजूद यदि इंदौर जलसंकट से निपटने की तैयारी नहीं कर पा रहा है, इससे अकर्मण्यता कुछ नहीं हो सकती है। समस्याओं से जूझ रहा इंदौर पटवारी ने कहा कि इंदौर आज ट्रैफिक, पानी, सफाई और अव्यवस्थाओं जैसी कई समस्याओं से जूझ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जनसमस्याओं के समाधान के बजाय लूट में लगी है और उसकी निष्क्रियता का खामियाजा शहर की जनता को भुगतना पड़ रहा है। हालांकि, जलसंकट के मुद्दे पर उन्होंने राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप से आगे बढ़कर सामूहिक प्रयास की बात भी कही। पटवारी ने कहा कि पानी का संकट पूरे इंदौर का मुद्दा है। इससे निपटने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। सत्ता पक्ष और विपक्ष को सकारात्मक सोच के साथ काम करना चाहिए, ताकि शहर को संकट से उबारने के लिए मिलकर रास्ता निकाला जा सके। पानी बर्बाद करने वालों पर सख्ती, सोशल मीडिया से संदेश बता दे कि इंदौर में आगामी दिनों में जलसंकट की संभावना है। ऐसे में शहर में पानी की बर्बादी करने वालों पर लगातार नगर निगम नजर रख रही है। मंगलवार को ही महापौर के निर्देश पर पानी बर्बाद करने वाले एक व्यक्ति पर दो हजार रुपए की चालानी कार्रवाई की गई। वहीं मंत्री विजयवर्गीय भी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को पानी बचाने का संदेश दे रहे है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *