नियमितीकरण-मानदेय बढ़ाने की मांग पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन:जशपुर में कार्यकर्ता को 30 हजार और सहायिका को 25,500 रुपए मानदेय देने की मांग

नियमितीकरण-मानदेय बढ़ाने की मांग पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन:जशपुर में कार्यकर्ता को 30 हजार और सहायिका को 25,500 रुपए मानदेय देने की मांग

जशपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन शुरू किया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका संयुक्त मंच के बैनर तले उन्होंने कलेक्टर को 5 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। संघ ने नियमितीकरण, मानदेय बढ़ाने और सामाजिक सुरक्षा देने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। कार्यकर्ता को 30 हजार, सहायिका को 25,500 रुपए मानदेय संघ ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 30 हजार रुपए और सहायिकाओं को 25,500 रुपए प्रतिमाह मानदेय देने की मांग की है। इसके अलावा कार्यकर्ताओं को सुपरवाइजर और सहायिकाओं को कार्यकर्ता के पद पर पदोन्नति देने की मांग भी शामिल है। लंबे समय से काम, फिर भी सुविधाएं नहीं संघ की मीडिया प्रभारी निशा सिंह ने बताया कि लंबे समय से जिम्मेदारियां निभाने के बावजूद उन्हें नियमित कर्मचारियों जैसी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे कई सरकारी योजनाओं को लागू करने में अहम भूमिका निभाती हैं, लेकिन मौजूदा मानदेय से परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। तहसील से राज्य स्तर तक आंदोलन की तैयारी निशा सिंह के अनुसार, 5 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन के पहले चरण में तहसील स्तर पर प्रदर्शन किया गया है। इसके बाद जिला, संभाग और राज्य स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं होने पर संयुक्त मंच प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *