बिजनौर में अंचल किन्नर ने रानी पर लगाए गंभीर आरोप:प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रानी पर इलाके पर कब्जे और धमकी देने का आरोप

बिजनौर में अंचल किन्नर ने रानी पर लगाए गंभीर आरोप:प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रानी पर इलाके पर कब्जे और धमकी देने का आरोप

बिजनौर में किन्नरों के बीच इलाकों को लेकर चल रहा विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। रानी किन्नर के बाद अब गजरौला की अंचल किन्नर ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रानी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। काजीपाड़ा ईदगाह रोड पर रेशमा किन्नर के घर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में अंचल ने रानी के आरोपों को गलत बताया। उन्होंने रानी पर परेशान करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया। अंचल ने कहा कि वह गुलशन किन्नर की चेला हैं। बिजनौर के इलाकों पर कब्जा अंचल ने आरोप लगाया कि रानी किन्नर दूसरे क्षेत्र की हैं, लेकिन उन्होंने बिजनौर के इलाकों पर कब्जा कर लिया है। उनके मुताबिक, बिजनौर क्षेत्र की जिम्मेदारी रेशमा किन्नर और दारानगर गंज क्षेत्र की लता किन्नर के पास है। मोदी-योगी से इंसाफ की गुहार लगाई है। अंचल ने यह भी दावा किया कि मंगलवार को मंडी में रानी गुट के लोगों ने विवाद किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और मोदी-योगी से इंसाफ की गुहार लगाई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *