समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में एक युवक को मुंह में गोली लगने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान मधुरापुर टारा गांव निवासी राज साहेब के 23 वर्षीय पुत्र रजनीश कुमार के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया। गोली युवक के जबड़े में फंस गई थी, जिसे कल्याणपुर पीएचसी में उपचार के दौरान निकाला गया। घटना चकमहेसी और वैनी थाना क्षेत्र की सीमा के पास विरौली गांव की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद सदर डीएसपी-2 संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मामले की जांच में जुट गई है। दोस्त के साथ गया था विरौली, वहीं चली गोली पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि रजनीश अपने एक साथी के साथ किसी गलत नीयत से विरौली की ओर गया था। विरौली बांध के पास दोनों दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान गोली चल गई, जो रजनीश के मुंह में जा लगी। गोली लगने के बाद उसका साथी बाइक से उसे मधुरापुर टारा की ओर लेकर आया। हालांकि, रास्ते में युवक की हालत बिगड़ने पर उसका साथी उसे सिंघियाही बांध के पास छोड़कर फरार हो गया। बाद में ग्रामीणों की सूचना पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल रजनीश को कल्याणपुर पीएचसी में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया। 15 दिन पहले ही पंजाब से लौटा था युवक बताया जा रहा है कि रजनीश प्रदेश में रहकर काम करता था और करीब 15 दिन पहले दशहरा के मौके पर गांव लौटा था। ग्रामीणों के अनुसार, गांव लौटने के बाद से ही वह कुछ संदिग्ध युवकों के साथ घूम रहा था। पुलिस के अनुसार, जिस युवक के साथ रजनीश को देखा गया था, वह पूर्व में चोरी के मामले में पकड़ा जा चुका है। सदर डीएसपी-2 संजय कुमार ने बताया कि अभी तक घायल युवक का बयान नहीं लिया जा सका है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। गोली किस हथियार से चली और घटना के पीछे वास्तविक वजह क्या थी, इसकी भी जांच की जा रही है। डीएसपी ने बताया कि घायल युवक का भी पूर्व का चाल-चलन अच्छा नहीं बताया जा रहा है। युवक का बयान मिलने और जांच पूरी होने के बाद घटना का स्पष्ट खुलासा किया जाएगा। समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में एक युवक को मुंह में गोली लगने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान मधुरापुर टारा गांव निवासी राज साहेब के 23 वर्षीय पुत्र रजनीश कुमार के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया। गोली युवक के जबड़े में फंस गई थी, जिसे कल्याणपुर पीएचसी में उपचार के दौरान निकाला गया। घटना चकमहेसी और वैनी थाना क्षेत्र की सीमा के पास विरौली गांव की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद सदर डीएसपी-2 संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मामले की जांच में जुट गई है। दोस्त के साथ गया था विरौली, वहीं चली गोली पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि रजनीश अपने एक साथी के साथ किसी गलत नीयत से विरौली की ओर गया था। विरौली बांध के पास दोनों दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान गोली चल गई, जो रजनीश के मुंह में जा लगी। गोली लगने के बाद उसका साथी बाइक से उसे मधुरापुर टारा की ओर लेकर आया। हालांकि, रास्ते में युवक की हालत बिगड़ने पर उसका साथी उसे सिंघियाही बांध के पास छोड़कर फरार हो गया। बाद में ग्रामीणों की सूचना पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल रजनीश को कल्याणपुर पीएचसी में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया। 15 दिन पहले ही पंजाब से लौटा था युवक बताया जा रहा है कि रजनीश प्रदेश में रहकर काम करता था और करीब 15 दिन पहले दशहरा के मौके पर गांव लौटा था। ग्रामीणों के अनुसार, गांव लौटने के बाद से ही वह कुछ संदिग्ध युवकों के साथ घूम रहा था। पुलिस के अनुसार, जिस युवक के साथ रजनीश को देखा गया था, वह पूर्व में चोरी के मामले में पकड़ा जा चुका है। सदर डीएसपी-2 संजय कुमार ने बताया कि अभी तक घायल युवक का बयान नहीं लिया जा सका है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। गोली किस हथियार से चली और घटना के पीछे वास्तविक वजह क्या थी, इसकी भी जांच की जा रही है। डीएसपी ने बताया कि घायल युवक का भी पूर्व का चाल-चलन अच्छा नहीं बताया जा रहा है। युवक का बयान मिलने और जांच पूरी होने के बाद घटना का स्पष्ट खुलासा किया जाएगा।

