सिरसा जिले के ऐलनाबाद से विधायक भरत सिंह बेनीवाल का बीजेपी को लेकर बयान वायरल है। विधायक भरत सिंह बोले, हरियाणा एवं राजस्थान में बीजेपी की सरकार है। दोनों जगह लोगों को भूखा-प्यासा रखा हुआ है और कोई सुन नहीं रहा और ये बीजेपी वाले न ही कुछ कर रहे। विधायक भरत सिंह ने कहा, इस बीजेपी में तीन-चार ऐसे (मलंग) बैठे हैं, जिनको कुछ नहीं पता है और न घर चलाने का। ये सुन्ने पशु की तरह घूम रहे हैं। इनके पल्ले कुछ नहीं। ये (मलंग) इकट्ठे हो रखे हैं, इनका ध्यान रखो। ये सब एक सामान है। इनका ध्यान रखो। प्रधानमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री सब एक सामान है, इनका ध्यान रखो। ये कोई काम नहीं करेंगे। विधायक भरत सिंह राजस्थान सरपंच चुनाव के चलते हनुमानगढ जिले के गांव मेहराणा में प्रचार के लिए गए हुए थे। उसी दौरान ये बयान दिया। उनके साथ मंच पर भाजपा से पूर्व विधायक कामरेड बलवान सिंह पूनिया, उनके सुपुत्र सुमित बेनीवाल व अन्य मौजूद रहे। हरियाणा का काम मैं करवाऊंगा : भरत सिंह विधायक भरत सिंह बेनिवाल ने मंच से संबोधन के दौरान कहा, ये बीजेपी वाले ऐसे ही घूम रहे हैं और कोई काम नहीं आने वाला। हम आपका काम करेंगे। हरियाणा का काम मैं करवाऊंगा और राजस्थान में आपका काम पूर्व विधायक बलवान पूनिया करवाएंगे। गांव में सरपंच का काम सुमित्रा करवाएगी। अगर काम नहीं करवाए तो बता देना, इसका आवेदन वापस करवा देंगे। सीमावर्ती एरिया में पंचायत चुनाव चर्चाओं में सिरसा जिला राजस्थान सीमा से सटा हुआ इलाका है और ऐलनाबाद व चौपटा ज्यादा नजदीकी है। यहां के लोगों की आपस में दोनों तरफ काफी रिश्तेदारी व जान-पहचान होने से नजदीकियां अधिक है। ऐसे में हरियाणा से काफी नेता प्रचार के लिए जाते हैं। पूर्व विधायक के बेटे की सगाई सिरसा में हुई पूर्व विधायक बलवान पूनिया के बेटे शुभम की सगाई सिरसा के कुम्हारिया गांव के सरपंच रुपेश बेनीवाल की बेटी दिपाशा के साथ हुई है। जल्द ही दोनों की शादी होने वाली है। कामरेड बलवान पूनिया की विधायक भरत सिंह के साथ काफी नजदीकियां है।

