बठिंडा में कांग्रेस ने ‘वोट-चोरी सिस्टम’ का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग और मोदी सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी ने सड़क से संसद तक संघर्ष का ऐलान किया है। AICC पर्यवेक्षक अमृता धवन और सचिव रवींद्र दलवी ने बताया कि 1 नवंबर को दिल्ली में मेगा रैली होगी। इसमें राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और ‘इंडिया’ गठबंधन के नेता शामिल होंगे। राजन गर्ग और प्रीतम सिंह के नेतृत्व में हुई बैठक दलवी ने कहा कि पंजाब में ड्रग्स और गैंगस्टरों ने तबाही मचाई है। राहुल गांधी 4 नवंबर को संगरूर से ‘पंजाब बचाओ’ अभियान शुरू करेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) अध्यक्ष राजन गर्ग और ग्रामीण अध्यक्ष प्रीतम सिंह कोटभाई के नेतृत्व में बैठक हुई। ‘वोट-चोरी सिस्टम’ पर रणनीति बनी। कांग्रेस का आरोप है कि चुनाव आयोग ने ‘SIR’ प्रक्रिया से देश में 13.5 करोड़ मतदाताओं के नाम सूची से हटाए। पंजाब में भी 13 लाख से ज्यादा वोट देने के अधिकार छीने गए।

