बरेली-कासगंज रूट पर ट्रेन संचालन बदलेगा:4 दिन तक असर, मथुरा की ट्रेन 140 मिनट लेट, दो बीच रास्ते रुकेंगी

बरेली-कासगंज रूट पर ट्रेन संचालन बदलेगा:4 दिन तक असर, मथुरा की ट्रेन 140 मिनट लेट, दो बीच रास्ते रुकेंगी

कासगंज स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण बरेली-कासगंज रूट पर रेल यात्रियों को परेशानी होगी। 28, 29 अक्टूबर और 1, 4 नवंबर को ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा।
ट्रेन 55328 बरेली सिटी-कासगंज अब कासगंज सिटी तक ही जाएगी। ट्रेन 55338 बरेली टाउन-कासगंज मारहरा स्टेशन पर खत्म होगी। बरेली आने वाली ट्रेन 55327 कासगंज जंक्शन के बजाय कासगंज सिटी से चलेगी। ट्रेन 55335 कासगंज-मथुरा 2 घंटे 20 मिनट और 15038 कासगंज-कानपुर अनवरगंज 20 मिनट लेट होगी।
इज्जतनगर मंडल के अनुसार, कासगंज स्टेशन पर 12 मीटर लंबे पैदल पुल के गर्डर चढ़ाने का काम होगा। इसके लिए इन चारों दिनों में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तीन घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा।
यात्रियों को सलाह है कि वे यात्रा से पहले ट्रेनों का समय और स्टेशन जांच लें। ताजा स्थिति रेलवे की पूछताछ सेवा या NTES पर देखें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *