देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया आज 27 अक्टूबर को अपने दूसरी तिमाही के नतीजे जारी करने जा रही है। जानकारों के मुताबिक, कंपनी का रेवेन्यू डबल डिजिट में बढ़ सकता है, लेकिन कच्चे माल की ऊंची कीमतों की वजह से मुनाफे पर दबाव दिख सकता है। रेवेन्यू 28% बढ़ सकता है, लेकिन मुनाफा 11% तक घटने की उम्मीद एक्सपर्ट्स के अनुसार, मारुति सुजुकी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू सालाना आधार पर (YoY) 27% से 28% और तिमाही आधार पर (QoQ) 2% से 3% बढ़कर ₹53,755 करोड़ से ₹54,100 करोड़ के बीच रह सकता है। वहीं, इस तिमाही में सेल्स वॉल्यूम सालाना आधार पर 25% से 28% बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 9% से 11% और तिमाही आधार पर 10% से 12% गिरकर ₹2,950 करोड़ से ₹3,010 करोड़ के बीच रहने का अनुमान है। पिछले साल इसी तिमाही में ₹3,303 करोड़ का मुनाफा हुआ था पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही (Q2FY26) में मारुति का स्टैंडअलोन रेवेन्यू ₹42,332 करोड़ और नेट प्रॉफिट ₹3,303 करोड़ रहा था। वहीं, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (Q1FY27) में कंपनी का रेवेन्यू ₹52,456 करोड़ और नेट प्रॉफिट ₹3,352 करोड़ रहा था। नतीजों के बाद निवेशकों की नजर मैनेजमेंट के कमेंट्री पर रहेगी, खासकर मांग और कच्चे माल की महंगाई का मुनाफे पर असर को लेकर। इसके अलावा सेल्स वॉल्यूम, एक्सपोर्ट वॉल्यूम, एवरेज सेलिंग प्राइस (ASP) और EBITDA मार्जिन जैसे आंकड़ों पर भी बाजार की बारीक नजर होगी। शेयर आज 1.4% चढ़ा, लेकिन इस साल अब तक 32% टूट चुका है Q2 नतीजों से पहले मंगलवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर मारुति सुजुकी का शेयर 1.4% की बढ़त के साथ ₹11,383 के आसपास कारोबार कर रहा है। हालांकि, इस साल की शुरुआत से अब तक (YTD) कंपनी के शेयरों में करीब 32% की गिरावट आ चुकी है। शेयर में डाउनट्रेंड, लेकिन ₹11,000 का स्तर मजबूत सपोर्ट टेक्निकल एनालिसिस के मुताबिक, मारुति का शेयर अभी साफ तौर पर डाउनट्रेंड में है। स्टॉक अपने 20-डे और 50-डे EMA से नीचे ट्रेड कर रहा है। अगस्त के अंत से ही 20-डे EMA, 50-डे EMA के नीचे बना हुआ है। अक्टूबर में जब भी शेयर में रिकवरी की कोशिश हुई, 20-डे EMA पर बिकवाली देखने को मिली। पिछले हफ्ते ₹11,650 के करीब भी शेयर में गिरावट आई थी। हालांकि, बिकवाली का दबाव अब थोड़ा कम होने के संकेत मिल रहे हैं। शेयर ने पिछले कुछ सेशंस में ₹11,000 का स्तर बनाए रखा है। डायरेक्शनल मूवमेंट इंडेक्स भी इस बात का समर्थन करता है। ADX अपने पीक से घटकर 51.5 पर आ गया है, जो बताता है कि डाउनट्रेंड की ताकत अब धीरे-धीरे कम हो रही है। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी है मारुति सुजुकी
मारुति सुजुकी का मुनाफा 11% घटने का अनुमान:दूसरी तिमाही में रेवेन्यू ₹54,100 करोड़ रह सकता है; शेयर इस साल 31% टूटा

