IPL 2027: एल्बी मोर्कल की चेन्नई सुपर किंग्स के कोचिंग स्टाफ में एंट्री, संभालेंगे असिस्टेंट कोच की जिम्मेदारी

IPL 2027: एल्बी मोर्कल की चेन्नई सुपर किंग्स के कोचिंग स्टाफ में एंट्री, संभालेंगे असिस्टेंट कोच की जिम्मेदारी

चेन्नई सुपर किंग्स ने आगामी आईपीएल सीजन के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को अपने कोचिंग स्टाफ में बदलाव करते हुए मोहित शर्मा को गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। वहीं, गैरेथ बैटी, एल्बी मोर्कल और श्रीधरन श्रीराम को सहायक कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा, फ्रेंचाइजी ने जेम्स फोस्टर को फील्डिंग कोच नियुक्त किया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने कोचिंग स्टाफ में किए गए इन बदलावों की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए दी।

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं एल्बी मोर्कल

साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एल्बी मोर्कल चेन्नई सुपरकिंग्स टीम का हिस्सा रह चुके हैं। बतौर खिलाड़ी 2008 से चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े थे। वे इसी फ्रेंचाइजी से 2013 तक खेले। उन्होंने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कुल 92 मैच खेले हैं। इसी अवधि के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स ने 2010 और 2011 में आईपीएल खिताब जीते थे। एल्बी मोर्कल चैंपियंस लीग टी20 का खिताब जीतने वाली चेन्नई सुपर किंग्स टीम का भी हिस्सा थे। एल्बी मोर्कल को इसी साल जुलाई में साउथ अफ्रीका की T20 लीग SA20 की टीम जॉबर्ग सुपर किंग्स का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। उन्होंने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह ली थी।

सरे के मुख्य कोच रह चुके हैं गैरेथ बैटी

चेन्नई सुपर किंग्स ने गैरेथ बैटी को असिस्टेंट कोच नियुक्त किया है। उन्होंने 2022 में सरे के मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभाली थी। उसी सीजन उन्होंने सरे को काउंटी चैंपियनशिप का खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने 2023 और 2024 में भी सरे को चैंपियन बनाया था। उनकी कोचिंग में सरे 2025 में उपविजेता रही थी।

खबर अपडेट हो रही है..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *