पाकिस्तान की बैटिंग लाइन-अप को श्रीलंका ने किया तहस-नहस, 110 रन पर ही ढेर हो गई पूरी टीम

पाकिस्तान की बैटिंग लाइन-अप को श्रीलंका ने किया तहस-नहस, 110 रन पर ही ढेर हो गई पूरी टीम

Pakistan ODI Tri-Series: पाकिस्तान में वनडे ट्राई सीरीज का 5वां मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में श्रीलंकाई गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान को 25.3 ओवर में 110 रन पर ऑलआउट कर दिया। इसके साथ ही श्रीलंका ने फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। उधर, पाकिस्तान ने अपने शुरुआती तीनों मुकाबले जीतकर पहले ही फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। मौजूदा दौरे पर इंग्लैंड सबसे फिसड्डी साबित हुई है। इंग्लैंड ने कुल 3 मैच खेले और उसे सभी मुकाबलों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है।

पाकिस्तान के लिए बाबर आजम ने बनाए सर्वाधिक रन

श्रीलंका से टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम की शुरुआत खराब रही। रही सही कसर नियमित अंतराल पर गिरते विकेट ने पूरी कर दी। श्रीलंका की घातक गेंदबाजी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पाकिस्तान के सिर्फ चार बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को छू सके। बाबर आजम ने सर्वाधिक 29 रन बनाए। हसन ने 17 रन, अराफात मिन्हास ने 10 और कप्तान शाहीन अफरीदी ने 15 रनों का योगदान दिया।

छह बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके

पाकिस्तान की ओर से फखर जमान 5 रन, माज सदाकत 8 रन, विकेट-कीपर बल्लेबाज साद बेग 5 रन, सलमान आगा 9 रन, शादाब खान 2 रन, हारिस रऊफ 1 रन बनाकर आउट हुए। नसीम शाह 2 रन बनाकर नॉट आउट रहे।

श्रीलंका के खिलाफ ODI में पाकिस्तान का तीसरा न्यूनतम स्कोर

पाकिस्तान ने वनडे क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ तीसरा सबसे न्यूनतम स्कोर बनाया है। वैसे इस प्रारूप में श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान का न्यूनतम स्कोर 75 रन है, जिसे 2009 में बनाया था। संबंधित लिस्ट निम्नवत है-

रन पारी साल
75 दूसरी पारी 2009
102 पहली पारी 2014
110 पहली पारी 2026
122 पहली पारी 2004
131 दूसरी पारी 1996
137 दूसरी पारी 2000

दिलशान मदुशंका ने चटकाए सर्वाधिक 5 विकेट

पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंकाई तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका ने शानदार गेदंबाजी की और 5 विकेट चटकाए। उन्होंने 8.3 में 34 रन देकर 5 विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने एक मैडन ओवर भी फेंका। दिलशान मदुशंका ने फखर जमान, साद बेग, अराफात मिन्हास, कप्तान शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ का विकेट लिया। दिलशान मदुशंका के अलावा पाकिस्तान के लिए असिथा फर्नांडो, ईशान मलिंगा, दुनिथ वेल्लालागे ने 1-1 विकेट लिया, जबकि सहान अराच्चिगे ने 2 विकेट झटके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *