नरसिंहपुर के कठौतिया गांव में अवैध शराब बिक्री को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत की है। मंगलवार को ग्राम पंचायत के लेटरहेड पर आवेदन सौंपकर गांव में शराब की अवैध बिक्री रोकने की मांग की गई। ग्रामीणों का आरोप है कि संदीप यादव, सुरेश यादव, ओमकार, कल्लू पाल, पन्ना पाल, बेनी पाल, धर्मेंद्र पाल, रवि पाल, शंकु पाल, मोहित, प्रदीप यादव, कमल कुर्मी और सन्नू कुर्मी कई सालों से अवैध शराब बेच रहे हैं। इससे गांव का माहौल खराब हो रहा है और युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं। शिकायतकर्ताओं ने आशंका जताई कि अगर समय रहते इस पर रोक नहीं लगी तो युवाओं और सामाजिक माहौल पर बुरा असर पड़ेगा। ग्रामीणों का कहना है कि संदीप यादव ने उन्हें धमकी दी है कि अगर महिलाएं शिकायत करने पहुंचीं तो उनके साथ कोई हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने कलेक्टर से मामले की जांच और अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

