जावेद इकबाल हत्याकांड के 2 CCTV फुटेज आए सामने:बाइक घुमाकर पीछा किया, ओवरटेक कर मारी गोली, दोनों आरोपियों की पहचान

जावेद इकबाल हत्याकांड के 2 CCTV फुटेज आए सामने:बाइक घुमाकर पीछा किया, ओवरटेक कर मारी गोली, दोनों आरोपियों की पहचान

सहरसा के सलखुआ प्रखंड की हरेवा पंचायत के पूर्व मुखिया पति मो. जावेद इकबाल उर्फ गुड्डू की सोमवार दोपहर हत्या कर दी गई थी। मंगलवार को वारदात से जुड़े दो सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। इनके आधार पर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। बाइक घुमाकर किया पीछा, ओवरटेक कर मारी गोली सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार दो हमलावर जावेद इकबाल को विपरीत दिशा से आते देखते हैं। इसके बाद वे बीच सड़क पर बाइक घुमाते हैं और उनका पीछा करने लगते हैं। कुछ दूर आगे जाकर हमलावरों ने जावेद को ओवरटेक किया और गोलीबारी कर फरार हो गए। पैतृक गांव में सुपुर्द-ए-खाक, कब्रिस्तान में उमड़ी भीड़ पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार सुबह जावेद इकबाल का शव उनके पैतृक गांव हरेवा लाया गया। दिन में करीब 11 बजे जनाजे की नमाज अदा की गई। अंतिम विदाई देने के लिए कब्रिस्तान में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। हत्या के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। बाइक बरामद, दोनों आरोपियों की पहचान सिमरी बख्तियारपुर के एसडीपीओ निशीकांत भारती ने बताया कि पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सबूतों के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान भी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। सहरसा के सलखुआ प्रखंड की हरेवा पंचायत के पूर्व मुखिया पति मो. जावेद इकबाल उर्फ गुड्डू की सोमवार दोपहर हत्या कर दी गई थी। मंगलवार को वारदात से जुड़े दो सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। इनके आधार पर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। बाइक घुमाकर किया पीछा, ओवरटेक कर मारी गोली सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार दो हमलावर जावेद इकबाल को विपरीत दिशा से आते देखते हैं। इसके बाद वे बीच सड़क पर बाइक घुमाते हैं और उनका पीछा करने लगते हैं। कुछ दूर आगे जाकर हमलावरों ने जावेद को ओवरटेक किया और गोलीबारी कर फरार हो गए। पैतृक गांव में सुपुर्द-ए-खाक, कब्रिस्तान में उमड़ी भीड़ पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार सुबह जावेद इकबाल का शव उनके पैतृक गांव हरेवा लाया गया। दिन में करीब 11 बजे जनाजे की नमाज अदा की गई। अंतिम विदाई देने के लिए कब्रिस्तान में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। हत्या के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। बाइक बरामद, दोनों आरोपियों की पहचान सिमरी बख्तियारपुर के एसडीपीओ निशीकांत भारती ने बताया कि पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सबूतों के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान भी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *