सीवान में मंगलवार को एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना मैरवा थाना क्षेत्र के पटखौली गांव की है। युवती को टावर पर चढ़ा देखकर आसपास के गांवों में भी इसकी खबर फैल गई और देखते ही देखते घटनास्थल पर हजारों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर मैरवा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। घंटों की मशक्कत के बाद भी जब युवती नीचे नहीं उतरी, तो पुलिस ने उसके प्रेमी को मौके पर बुलाया। प्रेमी के टावर पर चढ़कर समझाने के करीब 10 मिनट बाद युवती नीचे उतरने के लिए तैयार हो गई। इसके बाद पुलिस दोनों को सुरक्षित थाने ले गई। सुबह 5:30 बजे टावर पर चढ़ी युवती प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती सुबह करीब 4:30 बजे पटखौली गांव स्थित मोबाइल टावर के पास घूम रही थी। इसके बाद करीब पांच बजे वह टावर पर चढ़ गई। सुबह 5:30 बजे के आसपास लोगों की नजर टावर पर चढ़ी युवती पर पड़ी। इसकी जानकारी फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ बढ़ने लगी। देखते ही देखते हजारों की संख्या में ग्रामीण वहां जमा हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मैरवा थाने को दी। मौके से आई तस्वारें… पुलिस ने घंटों समझाने की कोशिश की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राहुल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवती को नीचे उतारने के लिए काफी देर तक प्रयास किया और उसे समझाने-बुझाने की कोशिश की। हालांकि,कई घंटे बीत जाने के बाद भी युवती टावर से नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई। सुबह करीब 10 बजे तक स्थिति बनी रहने के बाद पुलिस ने उसके प्रेमी नीरज कुमार को सूर्यपुरा गांव से मौके पर बुलाया। 4 साल से चल रहा था अफेयर बताया जाता है कि युवती और नीरज कुमार के बीच करीब चार वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मौके पर पहुंचने के बाद नीरज ने पहले नीचे से ही युवती को आवाज देकर समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नीचे नहीं आई। इसके बाद नीरज स्वयं मोबाइल टावर पर चढ़ गया और युवती से बातचीत करने लगा। करीब 10 मिनट तक समझाने-बुझाने के बाद युवती नीचे उतरने के लिए तैयार हो गई। इसके बाद दोनों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। सीवान में मंगलवार को एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना मैरवा थाना क्षेत्र के पटखौली गांव की है। युवती को टावर पर चढ़ा देखकर आसपास के गांवों में भी इसकी खबर फैल गई और देखते ही देखते घटनास्थल पर हजारों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर मैरवा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। घंटों की मशक्कत के बाद भी जब युवती नीचे नहीं उतरी, तो पुलिस ने उसके प्रेमी को मौके पर बुलाया। प्रेमी के टावर पर चढ़कर समझाने के करीब 10 मिनट बाद युवती नीचे उतरने के लिए तैयार हो गई। इसके बाद पुलिस दोनों को सुरक्षित थाने ले गई। सुबह 5:30 बजे टावर पर चढ़ी युवती प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती सुबह करीब 4:30 बजे पटखौली गांव स्थित मोबाइल टावर के पास घूम रही थी। इसके बाद करीब पांच बजे वह टावर पर चढ़ गई। सुबह 5:30 बजे के आसपास लोगों की नजर टावर पर चढ़ी युवती पर पड़ी। इसकी जानकारी फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ बढ़ने लगी। देखते ही देखते हजारों की संख्या में ग्रामीण वहां जमा हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मैरवा थाने को दी। मौके से आई तस्वारें… पुलिस ने घंटों समझाने की कोशिश की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राहुल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवती को नीचे उतारने के लिए काफी देर तक प्रयास किया और उसे समझाने-बुझाने की कोशिश की। हालांकि,कई घंटे बीत जाने के बाद भी युवती टावर से नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई। सुबह करीब 10 बजे तक स्थिति बनी रहने के बाद पुलिस ने उसके प्रेमी नीरज कुमार को सूर्यपुरा गांव से मौके पर बुलाया। 4 साल से चल रहा था अफेयर बताया जाता है कि युवती और नीरज कुमार के बीच करीब चार वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मौके पर पहुंचने के बाद नीरज ने पहले नीचे से ही युवती को आवाज देकर समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नीचे नहीं आई। इसके बाद नीरज स्वयं मोबाइल टावर पर चढ़ गया और युवती से बातचीत करने लगा। करीब 10 मिनट तक समझाने-बुझाने के बाद युवती नीचे उतरने के लिए तैयार हो गई। इसके बाद दोनों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

