खगड़िया में मंगलवार की सुबह इलेक्ट्रॉनिक दुकान के अंदर एक दुकानदार का शव मिला है। घटना गोगरी थाना क्षेत्र के बड़ी मालिया गांव की है। मृतक की पहचान गांव निवासी स्वर्गीय रामोतार पंडित के बेटे मनोज पंडित(55) के रूप में हुई है। दुकान के अंदर शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। दुकान में ही सोए थे मनोज पंडित मनोज पंडित गांव में इलेक्ट्रॉनिक दुकान चलाते थे। सोमवार की रात वह अपनी दुकान के अंदर ही सो गए थे। मंगलवार की सुबह काफी देर तक नहीं जागने पर परिजन उन्हें देखने दुकान पहुंचे। वहां मनोज पंडित मृत अवस्था में मिले। इसके बाद परिजनों ने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। अचानक हुई इस घटना से परिवार में मातम छा गया। एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने घटनास्थल का लिया जायजा घटना की सूचना पर गोगरी एसडीपीओ चंदन कुमार ठाकुर, थानाध्यक्ष अजय शंकर कुमार और एसआई दिनेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और परिजनों सहित आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार गोगरी थानाध्यक्ष अजय शंकर कुमार ने बताया कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने और अनुसंधान पूरा होने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल दुकानदार की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। गोगरी एसडीपीओ चंदन कुमार ठाकुर ने बताया कि पुलिस को एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के लिए थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है। वह बिजली मिस्त्री का काम करता था और घटनास्थल पर अकेला रहता था। हाथ-पैर की उंगलियों पर मिला जख्म उन्होंने बताया कि मृतक के हाथ-पैर की उंगलियों पर कुछ जख्म और निशान मिले हैं। वहीं, नाक के पास झाग जैसा पदार्थ भी दिखाई दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। घटनास्थल पर वीएफएसएल (फॉरेंसिक) की टीम भी जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने और अनुसंधान पूरा होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। इसके आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। खगड़िया में मंगलवार की सुबह इलेक्ट्रॉनिक दुकान के अंदर एक दुकानदार का शव मिला है। घटना गोगरी थाना क्षेत्र के बड़ी मालिया गांव की है। मृतक की पहचान गांव निवासी स्वर्गीय रामोतार पंडित के बेटे मनोज पंडित(55) के रूप में हुई है। दुकान के अंदर शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। दुकान में ही सोए थे मनोज पंडित मनोज पंडित गांव में इलेक्ट्रॉनिक दुकान चलाते थे। सोमवार की रात वह अपनी दुकान के अंदर ही सो गए थे। मंगलवार की सुबह काफी देर तक नहीं जागने पर परिजन उन्हें देखने दुकान पहुंचे। वहां मनोज पंडित मृत अवस्था में मिले। इसके बाद परिजनों ने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। अचानक हुई इस घटना से परिवार में मातम छा गया। एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने घटनास्थल का लिया जायजा घटना की सूचना पर गोगरी एसडीपीओ चंदन कुमार ठाकुर, थानाध्यक्ष अजय शंकर कुमार और एसआई दिनेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और परिजनों सहित आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार गोगरी थानाध्यक्ष अजय शंकर कुमार ने बताया कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने और अनुसंधान पूरा होने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल दुकानदार की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। गोगरी एसडीपीओ चंदन कुमार ठाकुर ने बताया कि पुलिस को एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के लिए थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है। वह बिजली मिस्त्री का काम करता था और घटनास्थल पर अकेला रहता था। हाथ-पैर की उंगलियों पर मिला जख्म उन्होंने बताया कि मृतक के हाथ-पैर की उंगलियों पर कुछ जख्म और निशान मिले हैं। वहीं, नाक के पास झाग जैसा पदार्थ भी दिखाई दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। घटनास्थल पर वीएफएसएल (फॉरेंसिक) की टीम भी जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने और अनुसंधान पूरा होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। इसके आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

