जोधपुर में नाबालिग से रेप के मामले में आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल आधार पर आसाराम की पैरोल को बढ़ाने से इनकार कर दिया है। साथ ही आसाराम को निर्देश दिया कि वह आज (मंगलवार) शाम 5 बजे तक जोधपुर सेंट्रल जेल में सरेंडर करे। दरअसल, आसाराम 20 दिन की मेडिकल पैरोल पर बाहर है, जिसे बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। आसाराम के वकील का कहना था कि अभी आसाराम का इलाज जारी है। वह उज्जैन (मध्य प्रदेश) के गवर्नमेंट धन्वंतरि आयुर्वेदिक हॉस्पिटल में भर्ती है। ऐसे में 20 दिन के पैरोल को बढ़ाया जाए। आज खत्म हो रही पैरोल राजस्थान हाईकोर्ट ने 6 अक्टूबर को आसाराम को 20 दिन की पैरोल दी थी, जो आज खत्म हो गई है। … यह खबर भी पढ़ें… आसाराम को 20 दिन की पैरोल पर रिहाई के आदेश:हाईकोर्ट ने कहा- दूसरे राज्य की सजा राजस्थान की पैरोल में बाधा नहीं
फिर जेल जाएगा आसाराम, सुप्रीम-कोर्ट का पैरोल बढ़ाने से इनकार:शाम 5 बजे तक सरेंडर करने को कहा; उज्जैन के हॉस्पिटल में भर्ती है

