‘पहले मशीन अच्छी थी’, चंद्रबाबू नायडू ने कहा- चुनाव हारने पर EVM पर सवाल उठाती है कांग्रेस

‘पहले मशीन अच्छी थी’, चंद्रबाबू नायडू ने कहा- चुनाव हारने पर EVM पर सवाल उठाती है कांग्रेस

EVM Controversy: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस ने EVM का इस्तेमाल शुरू किया था, तब पार्टी को ये मशीनें अच्छी लगती थीं, लेकिन अब चुनाव हारने पर उसी मशीन पर सवाल उठाए जा रहे हैं। नायडू ने कहा कि किसी भी चीज की आलोचना करने से पहले सभी को सोच-विचार करना चाहिए।

EVM पर कांग्रेस के रुख को लेकर उठाए सवाल

बता दें कि अमरावती में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि उन्होंने देश में कई सरकारों को देखा है। उन्होंने दावा किया कि जब कांग्रेस ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की शुरुआत की थी, तब उन्हें लेकर पार्टी का रुख सकारात्मक था।
नायडू ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब कांग्रेस ने EVM शुरू की थी, तब मशीनें बहुत अच्छी थीं। अब जब आप चुनाव हार रहे हैं, तो उसी इलेक्ट्रॉनिक मशीन को दोष दे रहे हैं। आप इसे कैसे सही ठहरा सकते हैं?

आलोचना से पहले सोचने की दी सलाह

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी मुद्दे पर आलोचना करने से पहले सभी को सोच-विचार करना चाहिए। उनका बयान EVM की विश्वसनीयता और चुनावी नतीजों को लेकर कांग्रेस की ओर से उठाए जाने वाले सवालों के संदर्भ में आया है। EVM को लेकर देश में राजनीतिक दलों के बीच लंबे समय से बहस होती रही है। जहां कुछ विपक्षी दल चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाते रहे हैं, वहीं चुनाव आयोग EVM के इस्तेमाल और चुनाव प्रक्रिया का बचाव करता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *