पवन सिंह बोले-पति-पत्नी रियलिटी शो में मैं किसके साथ जाऊंगा:मनोज तिवारी बोले-मेरा फोन क्यों नहीं उठाते; पावर स्टार ने कहा-सिंगिंग में आपसे सीनियर हूं ना

पवन सिंह बोले-पति-पत्नी रियलिटी शो में मैं किसके साथ जाऊंगा:मनोज तिवारी बोले-मेरा फोन क्यों नहीं उठाते; पावर स्टार ने कहा-सिंगिंग में आपसे सीनियर हूं ना

ज्योति सिंह से तलाक मामलों के बीच में भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह को पति-पत्नी के एक रियलिटी शो के लिए फोन आया था। पवन सिंह ने खुलासा किया कि मैंने बोला कि मैं किसके साथ जाऊंगा। उसके बाद शो वाले मुझे जिसका-जिसका नाम बता रहे थे, मैंने हाथ जोड़कर नमस्ते किया। दरअसल, सोमवार को एक भोजपुरी अवॉर्ड शो में पवन सिंह ने यह बातें मनोज तिवारी से कही। हाल ही में पवन सिंह ने अक्षरा सिंह से माफी मांगी इसके बाद उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा ‘वाह रे राजपूताना स्वाभिमान।’ मनोज तिवारी का फोन नहीं उठाते हैं पवन सिंह मनोज तिवारी ने हंसी मजाक में कहा कि आजकल पवन सिंह मेरा फोन नहीं उठाते हैं। इस पर पवन सिंह ने सॉरी भैया कहा। इसके बाद पवन सिंह ने खुलासा किया कि उस शो के लिए मुझे भी फोन आया था, मैंने बोला कि मैं किसके साथ जाऊंगा। उसके बाद शो वाले मुझे जिसका-जिसका नाम बता रहे थे, मैंने हाथ जोड़कर नमस्ते कहा। फिर मनोज तिवारी ने कहा कि एक दिन शो में आओ। इसके बाद पवन सिंह ने जवाब दिया कि मैं गायकी में आपसे सीनियर हूं। शो से जुड़ीं तस्वीरें देखिए पवन सिंह ने मनोज तिवारी के छुए पैर वहीं, अवार्ड शो के बीच में पवन सिंह खाली पैर स्टेज पर दिखते हैं। इस पर मनोज तिवारी उनसे सवाल करते हुए पूछते हैं कि आपका चप्पल कहां है। फिर पवन ने कहा कि आपने कहा था कि संस्कार को बनाए रखिए, इसलिए मुझे कहीं-कहीं लगता है की शोभा नहीं देता तो मैंने चप्पल उतार के रख दिया। पवन सिंह ने आगे कहा कि आज हमारे जैसे कलाकार मंच पर आकर दो शब्द बोल रहे हैं, या हम लोग कहीं सम्मान के साथ जा रहे हैं, तो ये इनका देन है। इसके बाद पवन ने मनोज तिवारी के जाकर पैर छू लिए। पवन ने कहा कि ये आपका देन है भैया, नहीं तो हम लोग कहीं खेती कर रहे होते या फिर 1500-2000 की नौकरी कर रहे होते। पवन सिंह ने स्टेज पर अक्षरा सिंह से मांगी थी माफी मुंगेर में एक कार्यक्रम के दौरान अक्षरा सिंह का जिक्र होने पर पवन सिंह ने मंच से कहा था, ‘अक्षरा सिंह मेरा बाबू है, मेरा बच्चा है… उनके पिताजी हमारे भइया हैं, उनकी माताजी मेरी भाभी हैं। मैंने सॉरी बोला ना… अब एक बार चारों तरफ ताली बजाओ!’ उसके बाद दर्शकों से पूछा था कि कौन-कौन चाहता है कि अक्षरा सिंह और उनकी जोड़ी फिर से एक साथ नजर आए। इस पर बड़ी संख्या में लोगों ने हाथ उठाकर और तालियां बजाकर अपनी इच्छा जाहिर की। दर्शकों के उत्साह को देखते हुए पवन सिंह ने अक्षरा सिंह के साथ दोबारा नजर आने और साथ में कार्यक्रम करने की संभावना के संकेत दिए।
ज्योति ने कहा था 10 जगह मुंह मारने वाला पति नहीं चाहिए इसके बाद ज्योति सिंह का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वो नवरात्र के दौरान अपने दोस्तों संग सिंदूर खेला खेलती दिख रही हैं। इस वीडियो में ज्योति सिंह की छोटी बहन जूही सिंह के साथ उनकी दोस्त आपस में मौज मस्ती करते दिख रही हैं। इस बीच ज्योति सिंह की एक सहेली उनकी बहन जूही सिंह के लिए कहती हैं कि मां जल्दी से सखी की भी मांग लाल कर दो। ज्योति बोलती हैं ‘नहीं माता, अच्छा पति मिले, तभी लाल करना। पति भले ही पैसे वाला ना हो, लेकिन स्वभाव का अच्छा होना चाहिए, लॉयल हो, 10 जगह मुंह मारने वाला ना हो।’ तभी ज्योति की दोस्त ने कहा- थूककर चाटने वाला ना हो। ये सुनकर ज्योति जोर से हंसने लगती हैं। उन्होंने कहा- कोई ऐसा हो जो स्वाभिमान को बरकरार रखे। पवन सिंह ने ज्योति सिंह से की थी दूसरी शादी पवन सिंह ने ज्योति सिंह से दूसरी शादी की थी। ज्योति सिंह यूपी के बलिया जिले के मिड्ढी गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की है। वहीं उनके पति पवन सिंह 10th पास हैं। उन्होंने मध्यमा बोर्ड से पढ़ाई की थी। ज्योति ने पवन सिंह से 6 मार्च, 2018 को शादी की थी। शादी के बाद ज्योति आमतौर पर लोगों की नजरों से दूर रहती थीं। साल- 2022 में ज्योति ने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी। उस समय उन्होंने पवन पर मारपीट और जबरन गर्भपात कराने जैसे आरोप लगाए थे। उन्होंने यह भी कहा था कि पवन ने उन्हें शादी के बाद परेशान किया। ज्योति ने यह खुलासा भी किया कि पवन का संबंध पहले भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह से था। अक्षरा 3 महीने की गर्भवती थीं और पवन हमेशा कहते थे कि अक्षरा उनकी पत्नी है। अब पवन सिंह और ज्योति के तलाक का पूरा केस जानिए ज्योति, पवन सिंह की दूसरी पत्नी हैं। दरअसल, पवन सिंह की पहली शादी 2014 में नीलम सिंह से हुई थी। शादी के एक साल बाद ही नीलम ने सुसाइड कर लिया था। इसके 3 साल बाद 6 मार्च 2018 को पवन सिंह ने ज्योति से यूपी के बलिया में शादी की। शादी के कुछ महीने बाद ही दोनों के रिश्तों में खटपट शुरू हो गई। ज्योति ने मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न तथा दो बार गर्भपात करवाने का आरोप लगाया। पवन सिंह ने इन आरोपों को खारिज किया। अप्रैल 2022 में ज्योति सिंह ने तलाक के लिए अर्जी दाखिल की। पवन सिंह ने भी आरा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी लगाई। 11 फरवरी को सुलह की कोशिश के लिए कोर्ट में दोनों को हाजिर होना था, लेकिन पवन सिंह तबीयत खराब होने के कारण उपस्थित नहीं हुए।
2024 लोकसभा चुनाव में जब पवन सिंह काराकाट से निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे तो ज्योति ने उनके लिए प्रचार किया। तब खबरें आई कि दोनों में सुलह हो गई है। हालांकि, चुनाव नतीजे आने के बाद दोनों के अलगाव की खबरें आने लगी। वैसे ज्योति बार-बार साथ रहने की अपील करतीं हैं। ज्योति ने पवन से 10 करोड़ एलिमनी मांगी है ज्योति सिंह के वकील ने बताया था कि ‘ज्योति सिंह ने जज से इंसाफ मांगा है। उन्होंने कहा है कि अगर पवन सिंह नहीं रखना चाहते तो मुझे 10 करोड़ रुपए और एक मकान एलिमनी (गुजारा भत्ता) के तौर पर दें।’ ज्योति सिंह से तलाक मामलों के बीच में भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह को पति-पत्नी के एक रियलिटी शो के लिए फोन आया था। पवन सिंह ने खुलासा किया कि मैंने बोला कि मैं किसके साथ जाऊंगा। उसके बाद शो वाले मुझे जिसका-जिसका नाम बता रहे थे, मैंने हाथ जोड़कर नमस्ते किया। दरअसल, सोमवार को एक भोजपुरी अवॉर्ड शो में पवन सिंह ने यह बातें मनोज तिवारी से कही। हाल ही में पवन सिंह ने अक्षरा सिंह से माफी मांगी इसके बाद उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा ‘वाह रे राजपूताना स्वाभिमान।’ मनोज तिवारी का फोन नहीं उठाते हैं पवन सिंह मनोज तिवारी ने हंसी मजाक में कहा कि आजकल पवन सिंह मेरा फोन नहीं उठाते हैं। इस पर पवन सिंह ने सॉरी भैया कहा। इसके बाद पवन सिंह ने खुलासा किया कि उस शो के लिए मुझे भी फोन आया था, मैंने बोला कि मैं किसके साथ जाऊंगा। उसके बाद शो वाले मुझे जिसका-जिसका नाम बता रहे थे, मैंने हाथ जोड़कर नमस्ते कहा। फिर मनोज तिवारी ने कहा कि एक दिन शो में आओ। इसके बाद पवन सिंह ने जवाब दिया कि मैं गायकी में आपसे सीनियर हूं। शो से जुड़ीं तस्वीरें देखिए पवन सिंह ने मनोज तिवारी के छुए पैर वहीं, अवार्ड शो के बीच में पवन सिंह खाली पैर स्टेज पर दिखते हैं। इस पर मनोज तिवारी उनसे सवाल करते हुए पूछते हैं कि आपका चप्पल कहां है। फिर पवन ने कहा कि आपने कहा था कि संस्कार को बनाए रखिए, इसलिए मुझे कहीं-कहीं लगता है की शोभा नहीं देता तो मैंने चप्पल उतार के रख दिया। पवन सिंह ने आगे कहा कि आज हमारे जैसे कलाकार मंच पर आकर दो शब्द बोल रहे हैं, या हम लोग कहीं सम्मान के साथ जा रहे हैं, तो ये इनका देन है। इसके बाद पवन ने मनोज तिवारी के जाकर पैर छू लिए। पवन ने कहा कि ये आपका देन है भैया, नहीं तो हम लोग कहीं खेती कर रहे होते या फिर 1500-2000 की नौकरी कर रहे होते। पवन सिंह ने स्टेज पर अक्षरा सिंह से मांगी थी माफी मुंगेर में एक कार्यक्रम के दौरान अक्षरा सिंह का जिक्र होने पर पवन सिंह ने मंच से कहा था, ‘अक्षरा सिंह मेरा बाबू है, मेरा बच्चा है… उनके पिताजी हमारे भइया हैं, उनकी माताजी मेरी भाभी हैं। मैंने सॉरी बोला ना… अब एक बार चारों तरफ ताली बजाओ!’ उसके बाद दर्शकों से पूछा था कि कौन-कौन चाहता है कि अक्षरा सिंह और उनकी जोड़ी फिर से एक साथ नजर आए। इस पर बड़ी संख्या में लोगों ने हाथ उठाकर और तालियां बजाकर अपनी इच्छा जाहिर की। दर्शकों के उत्साह को देखते हुए पवन सिंह ने अक्षरा सिंह के साथ दोबारा नजर आने और साथ में कार्यक्रम करने की संभावना के संकेत दिए।
ज्योति ने कहा था 10 जगह मुंह मारने वाला पति नहीं चाहिए इसके बाद ज्योति सिंह का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वो नवरात्र के दौरान अपने दोस्तों संग सिंदूर खेला खेलती दिख रही हैं। इस वीडियो में ज्योति सिंह की छोटी बहन जूही सिंह के साथ उनकी दोस्त आपस में मौज मस्ती करते दिख रही हैं। इस बीच ज्योति सिंह की एक सहेली उनकी बहन जूही सिंह के लिए कहती हैं कि मां जल्दी से सखी की भी मांग लाल कर दो। ज्योति बोलती हैं ‘नहीं माता, अच्छा पति मिले, तभी लाल करना। पति भले ही पैसे वाला ना हो, लेकिन स्वभाव का अच्छा होना चाहिए, लॉयल हो, 10 जगह मुंह मारने वाला ना हो।’ तभी ज्योति की दोस्त ने कहा- थूककर चाटने वाला ना हो। ये सुनकर ज्योति जोर से हंसने लगती हैं। उन्होंने कहा- कोई ऐसा हो जो स्वाभिमान को बरकरार रखे। पवन सिंह ने ज्योति सिंह से की थी दूसरी शादी पवन सिंह ने ज्योति सिंह से दूसरी शादी की थी। ज्योति सिंह यूपी के बलिया जिले के मिड्ढी गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की है। वहीं उनके पति पवन सिंह 10th पास हैं। उन्होंने मध्यमा बोर्ड से पढ़ाई की थी। ज्योति ने पवन सिंह से 6 मार्च, 2018 को शादी की थी। शादी के बाद ज्योति आमतौर पर लोगों की नजरों से दूर रहती थीं। साल- 2022 में ज्योति ने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी। उस समय उन्होंने पवन पर मारपीट और जबरन गर्भपात कराने जैसे आरोप लगाए थे। उन्होंने यह भी कहा था कि पवन ने उन्हें शादी के बाद परेशान किया। ज्योति ने यह खुलासा भी किया कि पवन का संबंध पहले भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह से था। अक्षरा 3 महीने की गर्भवती थीं और पवन हमेशा कहते थे कि अक्षरा उनकी पत्नी है। अब पवन सिंह और ज्योति के तलाक का पूरा केस जानिए ज्योति, पवन सिंह की दूसरी पत्नी हैं। दरअसल, पवन सिंह की पहली शादी 2014 में नीलम सिंह से हुई थी। शादी के एक साल बाद ही नीलम ने सुसाइड कर लिया था। इसके 3 साल बाद 6 मार्च 2018 को पवन सिंह ने ज्योति से यूपी के बलिया में शादी की। शादी के कुछ महीने बाद ही दोनों के रिश्तों में खटपट शुरू हो गई। ज्योति ने मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न तथा दो बार गर्भपात करवाने का आरोप लगाया। पवन सिंह ने इन आरोपों को खारिज किया। अप्रैल 2022 में ज्योति सिंह ने तलाक के लिए अर्जी दाखिल की। पवन सिंह ने भी आरा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी लगाई। 11 फरवरी को सुलह की कोशिश के लिए कोर्ट में दोनों को हाजिर होना था, लेकिन पवन सिंह तबीयत खराब होने के कारण उपस्थित नहीं हुए।
2024 लोकसभा चुनाव में जब पवन सिंह काराकाट से निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे तो ज्योति ने उनके लिए प्रचार किया। तब खबरें आई कि दोनों में सुलह हो गई है। हालांकि, चुनाव नतीजे आने के बाद दोनों के अलगाव की खबरें आने लगी। वैसे ज्योति बार-बार साथ रहने की अपील करतीं हैं। ज्योति ने पवन से 10 करोड़ एलिमनी मांगी है ज्योति सिंह के वकील ने बताया था कि ‘ज्योति सिंह ने जज से इंसाफ मांगा है। उन्होंने कहा है कि अगर पवन सिंह नहीं रखना चाहते तो मुझे 10 करोड़ रुपए और एक मकान एलिमनी (गुजारा भत्ता) के तौर पर दें।’  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *