पत्नी से विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या:6 साल से रह रहा था ससुराल में, पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लिया

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या:6 साल से रह रहा था ससुराल में, पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लिया

गोपालगंज में सोमवार की देर रात एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना नगर थाना क्षेत्र के हरखुआ गांव की है। मृतक की पहचान थावे थाना क्षेत्र के अमेठी कला गांव निवासी आगम मांझी के बेटे मुकेश मांझी(30) के रूप में की गई है। सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल भेज कर इस पूरे मामले की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है। पति-पत्नी के बीच हुआ था विवाद दरअसल, मुकेश मांझी पिछले करीब 6 साल से अपने ससुर हरखुआ निवासी ईश्वर मांझी के यहां ही रह रहा था। वह पेशे से एक राजमिस्त्री था और मजदूरी करके अपनी पत्नी और तीन बच्चों का भरण-पोषण कर रहा था। बताया जा रहा है कि बीती रात किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच तीखा विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि आवेश में आकर मुकेश मांझी ने कथित तौर पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। पुलिस ने पत्नी को किया डिटेन फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी ममता देवी को पूछताछ के लिए डिटेन कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद और परिजनों के बयान के आधार पर मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पति-पत्नी के बीच विवाद की असल वजह क्या थी। इस घटना के बाद से मृतक के बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। गोपालगंज में सोमवार की देर रात एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना नगर थाना क्षेत्र के हरखुआ गांव की है। मृतक की पहचान थावे थाना क्षेत्र के अमेठी कला गांव निवासी आगम मांझी के बेटे मुकेश मांझी(30) के रूप में की गई है। सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल भेज कर इस पूरे मामले की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है। पति-पत्नी के बीच हुआ था विवाद दरअसल, मुकेश मांझी पिछले करीब 6 साल से अपने ससुर हरखुआ निवासी ईश्वर मांझी के यहां ही रह रहा था। वह पेशे से एक राजमिस्त्री था और मजदूरी करके अपनी पत्नी और तीन बच्चों का भरण-पोषण कर रहा था। बताया जा रहा है कि बीती रात किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच तीखा विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि आवेश में आकर मुकेश मांझी ने कथित तौर पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। पुलिस ने पत्नी को किया डिटेन फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी ममता देवी को पूछताछ के लिए डिटेन कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद और परिजनों के बयान के आधार पर मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पति-पत्नी के बीच विवाद की असल वजह क्या थी। इस घटना के बाद से मृतक के बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *