पैरा-एशियन गेम्स पदक विजेता आयुष का आज भव्य स्वागत:शॉटपुट में गोल्ड और भाला फेंक में जीता कांस्य पदक

पैरा-एशियन गेम्स पदक विजेता आयुष का आज भव्य स्वागत:शॉटपुट में गोल्ड और भाला फेंक में जीता कांस्य पदक

जापान में आयोजित पैरा एशियन गेम्स में दो पदक जीतकर देश और शहर का नाम रोशन करने वाले मेरठ के पैरा एथलीट आयुष वर्मा का आज भव्य स्वागत किया जाएगा। आयुष के मेरठ पहुंचने पर खेल प्रेमियों और शहरवासियों की ओर से रोड शो निकाला जाएगा। सदर बाजार से बागपत रोड स्थित ऋषि नगर तक रोड शो के जरिए उनका स्वागत किया जाएगा। दोपहर 12 बजे निकलेगा रोड शो आयोजकों के अनुसार, 27 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे सदर बाजार से रोड शो शुरू होगा, जो बागपत रोड स्थित ऋषि नगर तक पहुंचेगा। इस दौरान आयुष वर्मा का जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। उनकी उपलब्धि पर शहरवासी सम्मान समारोह के जरिए खुशी जाहिर करेंगे। आयुष की सफलता मेरठ के लिए गौरव का विषय है। आयुष ने पुरुषों की शॉटपुट एफ-53 स्पर्धा में 8.16 मीटर का थ्रो कर गोल्ड और भाला फेंक में कांस्य पदक जीता हैं। इस तरह आयुष ने एशियन पैरा गेम्स में दो पदक अपने नाम किए है। उनकी उपलब्धि से मेरठ के खेल प्रेमियों और परिवार में खुशी का माहौल है। पांचवें प्रयास में हासिल किया गोल्ड आयुष ने शॉटपुट स्पर्धा में शुरुआत 7.39 मीटर के थ्रो से की। दूसरे प्रयास में उन्होंने 7.42 मीटर और तीसरे प्रयास में 7.50 मीटर की दूरी हासिल की। चौथे प्रयास में उनका प्रदर्शन सुधरकर 7.92 मीटर पहुंचा। इसके बाद पांचवें प्रयास में 8.16 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो कर उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया। ईरान के खिलाडी 8.09 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि कजाकिस्तान के खिलाड़ी ने 6.81 मीटर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। इससे पहले आयुष ने भाला फेंक की एफ-53/54 स्पर्धा में 17.88 मीटर का थ्रो कर कांस्य पदक जीता था। लगातार दो स्पर्धाओं में पदक जीतना उनके लिए बड़ी उपलब्धि है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *