शोकाकुल परिवार से मिले भाजपा नेता

शोकाकुल परिवार से मिले भाजपा नेता

बक्सर | बिहार भाजपा के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष राजेश सिन्हा के पिताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए महर्षि विश्वामित्र विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह के नेतृत्व में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को उनके नेहरू नगर (बक्सर) स्थित आवास पर पहुंचा। उल्लेखनीय है कि राजेश सिन्हा के पिताजी का निधन बीते शुक्रवार को पटना स्थित आईजीआईएमएस अस्पताल में हो गया था, जिससे भाजपा परिवार और उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। शोक व्यक्त करने पहुंचे पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह और पूर्व जिला महामंत्री आदित्य चौधरी सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना प्रकट की। नेताओं ने कहा कि माता-पिता का साया उठना जीवन का सबसे बड़ा आघात है और इस कठिन घड़ी में पूरा भाजपा परिवार शोकाकुल परिजनों के साथ खड़ा है। बक्सर | बिहार भाजपा के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष राजेश सिन्हा के पिताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए महर्षि विश्वामित्र विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह के नेतृत्व में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को उनके नेहरू नगर (बक्सर) स्थित आवास पर पहुंचा। उल्लेखनीय है कि राजेश सिन्हा के पिताजी का निधन बीते शुक्रवार को पटना स्थित आईजीआईएमएस अस्पताल में हो गया था, जिससे भाजपा परिवार और उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। शोक व्यक्त करने पहुंचे पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह और पूर्व जिला महामंत्री आदित्य चौधरी सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना प्रकट की। नेताओं ने कहा कि माता-पिता का साया उठना जीवन का सबसे बड़ा आघात है और इस कठिन घड़ी में पूरा भाजपा परिवार शोकाकुल परिजनों के साथ खड़ा है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *