महराजगंज में ग्राम प्रहरियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा:24 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय की मांग

महराजगंज में ग्राम प्रहरियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा:24 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय की मांग

महराजगंज जिला मुख्यालय पर सोमवार को ग्राम प्रहरियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इसमें राज्य कर्मचारी घोषित करने, स्थायी करने और मानदेय बढ़ाने की मांग की गई। ग्राम प्रहरी लंबे समय से गांवों में निगरानी और सुरक्षा कर रहे हैं। उन्हें हर महीने सिर्फ 2,500 रुपये मानदेय मिलता है, जिससे परिवार चलाना मुश्किल है। उन्होंने मानदेय बढ़ाकर कम से कम 24,400 रुपये प्रतिमाह करने की मांग की है। वे पुलिस का हिस्सा होकर भी सिर्फ लाल साफा पहनते हैं। ग्राम प्रहरियों ने खाकी वर्दी, पैंट-शर्ट, लाल टोपी, जूता, बेल्ट और पहचान पत्र की मांग की, ताकि जनता उन्हें पुलिस के रूप में पहचान सके। उन्होंने थानों में जीडी के जरिए नियमित 6 से 8 घंटे की ड्यूटी तय करने की मांग की। 2014 लोकसभा चुनाव में वेतन बढ़ाने का आश्वासन था। सरकार से जल्द फैसला लेकर आर्थिक स्थिति सुधारने की अपील की गई। इस मौके पर कई ग्राम प्रहरी मौजूद थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *