अध्यक्ष बोले- GenZ को समाज की परंपराओं से जोड़ें:शहर में निकाली शोभायात्रा, 51 स्टूडेंट्स को मेडल देकर सम्मानित किया

अध्यक्ष बोले- GenZ को समाज की परंपराओं से जोड़ें:शहर में निकाली शोभायात्रा, 51 स्टूडेंट्स को मेडल देकर सम्मानित किया

पाली में श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज की ओर से रविवार को महाराजा अजमीढ़ महाराज की जयंती मनाई गई। अग्रसेन भवन में हुए समारोह में प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया और बच्चों को एजुकेशन किट बांटे गए। समाज के विकास में सहयोग देने वाले भामाशाहों का भी सम्मान किया गया। समिति अध्यक्ष देवीलाल अडाणिया ने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी GenZ को समाज की गौरवशाली परंपराओं से जोड़ने के साथ शिक्षा, संस्कार और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। गाजे-बाजे के साथ निकाली शोभायात्रा श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज पाली की ओर से रविवार को अग्रसेन भवन में महाराजा अजमीढ़ महाराज का जयंती महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर शहर में गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इसमें युवा और महिलाएं पूरे रास्ते डांस करते हुए चले। शोभायात्रा अग्रसेन भवन से रवाना होकर पानी दरवाजा, सर्राफा बाजार, उदयपुरिया बाजार, चुडीगर मोहल्ला, रूइ कटला, धानमंडी, सोमनाथ, भैरूघाट और पानी दरवाजा होते हुए वापस अग्रसेन भवन पहुंची। अन्वेक्षा और नकुल को गोल्ड मेडल समारोह में विकास समिति अध्यक्ष देवीलाल अडाणिया ने मेधावी विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया। अन्वेक्षा सहदेव और नकुल जांगलवा को गोल्ड मेडल दिए गए। वहीं, मोक्षिका रोड़ा, हंशिका अग्रोया और रिषभ अडाणिया सहित कुल 51 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सिल्वर मेडल देकर सम्मानित किया गया। बच्चों की शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से एजुकेशन किट भी बांटे गए। लिटिल स्क्रैचर प्री स्कूल की ओर से प्री स्कूल के छोटे बच्चों को किट भेंट की गई। वहीं, पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को जगदीश किशोर खजवानियां की ओर से शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। भामाशाहों का सम्मान समारोह में मीठालाल अडाणिया, नरेश अडाणिया, महेश भामा, अमरचंद सहदेव, गिरधारी अडाणिया, ओमप्रकाश धूपड़, कमलेश कड़ेल, देवीलाल अडाणिया, श्रवण कुमार डावर, धनराज कड़ेल और रामकिशोर रोड़ा सहित भामाशाहों का सम्मान किया गया। ये रहे मौजूद समारोह के सभापति अशोक अग्रोया रहे। पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख और महापौर नमिता-विकास बुबकिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समाज के जिलाध्यक्ष जवरीलाल कुकड़ा, महामंत्री प्रकाशचंद धूपड़, प्रदेश शिक्षा प्रभारी प्रवीण मेढ़ और जिला प्रभारी रामकिशोर रोड़ा सहित समाज के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। इस अवसर पर रामनिवास रोड़ा, गणपतलाल अग्रोया, जगदीश खजवानिया, भावेश अडाणिया, पवन अग्रोया, नीरज सहदेव, ढगलचंद कड़ेल, किशोर खजवानियां, मुकेश जांगलवा, श्रीकांत खजवानीया और मनीष माहेच सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु, महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे। मंच संचालन गुणप्रकाश कड़ेल और समाज प्रवक्ता अशोक अग्रोया ने किया। समिति अध्यक्ष देवीलाल अडाणिया ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को समाज की गौरवशाली परंपराओं से जोड़ने के साथ शिक्षा, संस्कार और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *