राहुल गांधी आज सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानिए क्या है- अमित शाह मानहानि केस का पूरा मामला

राहुल गांधी आज सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानिए क्या है- अमित शाह मानहानि केस का पूरा मामला

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज 26 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश होंगे। यह मामला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा है। राहुल गांधी की पेशी को देखते हुए कोर्ट परिसर और आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुबह 11 बजे उनकी अदालत में पेशी प्रस्तावित है। मामले में दोनों पक्षों की अंतिम बहस पूरी हो चुकी है और आज अदालत के फैसले की संभावना जताई जा रही है। इस मामले पर राजनीतिक और कानूनी नजरें टिकी हैं।

दिल्ली से सुल्तानपुर के लिए रवाना हुए राहुल गांधी

राहुल गांधी को आज सुबह सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होना है। इसके लिए वह अपने आवास से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गए हैं और वहां से सुल्तानपुर के लिए रवाना होने वाले हैं। उनके दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम किए हैं।

राहुल गांधी के आगमन से पहले कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अधिकारियों के स्तर पर भी व्यवस्था को लेकर बैठकें की जा रही हैं। जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी सड़क मार्ग और नेशनल हाईवे के रास्ते सुल्तानपुर पहुंच सकते हैं। उनके आगमन को लेकर आधिकारिक प्रोटोकॉल भी जारी किया गया है।

2018 में राहुल गांधी ने की थी कथित टिप्पणी

यह मानहानि का मामला 8 मई 2018 का है। वादी पक्ष के अधिवक्ता संतोष पांडे ने न्यूज18 से बातचीत में बताया कि उस दिन बेंगलुरु में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने तत्कालीन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस बयान से आहत होकर सुल्तानपुर जिला सहकारी बैंक के तत्कालीन चेयरमैन और उपाध्यक्ष विजय मिश्रा ने 4 अगस्त 2018 को एमपी-एमएलए कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद मामले में कानूनी प्रक्रिया शुरू हुई और अदालत में सुनवाई चलती रही।

खबर अपडेट हो रही है…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *