संजय हत्याकांड के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी:शांति विहार हत्याकांड में फरार आरोपियों की तलाश तेज, दो सगे भाइयों समेत आठ गिरफ्तार

संजय हत्याकांड के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी:शांति विहार हत्याकांड में फरार आरोपियों की तलाश तेज, दो सगे भाइयों समेत आठ गिरफ्तार

बरेली के सुभाषनगर के शांति विहार में संजय सक्सेना हत्याकांड के आरोपी राजेश को पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी है। उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के मुताबिक, संजय सक्सेना की बुधवार देर रात होली चौक के पास लाठी-डंडों और नल के हत्थे से पीटकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस ने पहले मुख्य आरोपी विकास श्रीवास्तव और आकाश श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया था। दोनों सगे भाई हैं। राजेश की गिरफ्तारी के साथ ही कुल आठ आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। पुलिस बाकी फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *