हापुड़ में बहादुरगढ़ के गांव पलवाड़ा रजवाहे के पास गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों की कार रजवाहे में गिर गई। इस हादसे में दारोगा विनय बघेल और कांस्टेबल ललित व आरिफ घायल हो गए। तीनों को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़िए पूरा मामला बहादुरगढ़ थाना में तैनात दारोगा विनय बघेल और कांस्टेबल ललित व आरिफ रविवार रात करीब 10 बजे क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। जैसे ही उनकी कार पलवाड़ा के पास पहुंची तो कार अनियंत्रित हो गई। इसके बाद कार रजवाहे में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलने पर सीओ राहुल यादव, थाना प्रभारी इंद्रकांत यादव मौके पर पहुंचे और स्थिति देखी। जहां गंभीर हालत में तीनों को मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां आरिफ की हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस इस हादसे के कारणों का पता लगा रही है। सीओ राहुल यादव ने बताया कि एक कांस्टेबिल आरिफ की हालत गंभीर है। तीनों का फिलहाल मेरठ के अस्पताल में इलाज जारी है।

