लुधियाना 5 साल की मासूम को छोटे हाथी ने कुचला:दादा के साथ जा रही थी गाँव,2 बड़े ऑपरेशन के बाद हुई थी अनन्या

लुधियाना 5 साल की मासूम को छोटे हाथी ने कुचला:दादा के साथ जा रही थी गाँव,2 बड़े ऑपरेशन के बाद हुई थी अनन्या

लुधियाना के बस स्टैंड के बाहर एक बेहद हादसे में 5 साल की मासूम बच्ची अनन्या यादव की मौत हो गई। बच्ची अपने दादा के साथ अपने पैतृक गांव (कुशीनगर, यूपी) जाने के लिए बस स्टैंड जा रही थी तभी बस स्टैंड के पास मेन रोड पार करते समय एक छोटे हाथी (लोडिंग वाहन) ने उसे टक्कर मार दी। ताजपुर रोड (मछली अड्डा) पर रहने वाले और मेहनत-मजदूरी करने वाले पिता मोनू यादव ने रोते हुए बताया कि उनके पिता (बच्ची के दादा) गांव से आए थे और वह बच्चों को साथ ले जाना चाहते थे। पहले छोटी बेटी को ले जाने की बात हुई थी लेकिन 5 साल की बड़ी बेटी अनन्या ने भी गांव जाने की बहुत जिद की। पिता ने बताया मैंने उसे रोकने के लिए दो थप्पड़ भी मारे और अंदर कर दिया लेकिन वह रोने लगी कि मुझे भी गांव जाना है जिसके बाद हमने उसे भी दादा के साथ भेज दिया। पिता खुद उन्हें ऑटो (टेम्पो) में बैठाकर बस स्टैंड छोड़ कर आए थे। लेकिन सड़क पार करते समय यह हादसा हो गया और अस्पताल पहुंचने पर मासूम की मौत हो गई। पिता मोनू यादव ने बताया कि इस बच्ची का जन्म दो बड़े ऑपरेशनों के बाद बहुत मुश्किल से हुआ था जिसमें बहुत पैसा भी लगा था और आज उनकी दुनिया ही उजड़ गई है। रोते हुए पिता ने प्रशासन से मांग की है कि उनकी बच्ची की जान लेने वाले वाहन चालक को खोजकर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस इस मामले पर पीपी कोचर मार्केट (डिवीजन 5) के हेड कांस्टेबल हरविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह इस हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है और तफ्तीश जारी है। उन्होंने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार करके परिवार को पूरा इंसाफ दिलाया जाएगा। फिलहाल बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के बाद गांव ले जाने की तैयारी की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *