कांग्रेस ने मतदाता सूची में बदलावों की पारदर्शी जांच मांगी:विधायक बुंदेला बोले- पात्र मतदाताओं के नाम जुड़ें, 1 नवंबर को दिल्ली में महारैली

कांग्रेस ने मतदाता सूची में बदलावों की पारदर्शी जांच मांगी:विधायक बुंदेला बोले- पात्र मतदाताओं के नाम जुड़ें, 1 नवंबर को दिल्ली में महारैली

कांग्रेस ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत मतदाता सूचियों में हुए बदलावों की पारदर्शी जांच की मांग की है। पार्टी का कहना है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान हुए व्यापक बदलावों की जांच जरूरी है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक सूची से बाहर न रहे। इस अभियान के तहत 1 नवंबर को कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली में जमा होंगे। विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने बताया कि जिले से 500 से ज्यादा कार्यकर्ता राहुल गांधी के समर्थन में दिल्ली जाएंगे। 1 नवंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में एक महारैली भी होगी। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के आंकड़े दिए
SIR से पहले 5.74 करोड़ मतदाता थे, अंतिम सूची में 5.39 करोड़ दर्ज हुए। इस प्रक्रिया में 34.25 लाख नाम हटाए गए और 8.49 लाख मतदाताओं की शुद्ध बढ़ोतरी हुई। पार्टी 25 अक्टूबर से 25 नवंबर तक गांवों में चौपालों और घर-घर जाकर मतदाता सूची की जांच करेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला अध्यक्ष नवीन साहू समेत कई कांग्रेसी नेता शामिल थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *