दरभंगा एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने रविवार को विशनपुर थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने में संधारित विभिन्न पंजियों(रजिस्टर) और अभिलेखों(रिकॉर्ड) की जांच की। मौके पर थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। एसएसपी ने आगंतुक पंजी, पासपोर्ट पंजी, आरटीआई पंजी, महिला हेल्प डेस्क, लोक शिकायत पंजी, मासिक कार्य विवरणी, मालखाना, ओडी जांच, हाजत सुरक्षा, चार्जशीट, स्टेशन डायरी, हाजत पंजी, गिरफ्तारी पंजी और पीसी रजिस्टर समेत अन्य अभिलेखों का जायजा लिया। जांच के दौरान सभी पंजियों को अपडेट रखने का निर्देश दिया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट रहने के निर्देश निरीक्षण के दौरान हत्या, लूट, डकैती जैसी गंभीर आपराधिक घटनाओं और लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस पदाधिकारियों को फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने, वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई करने और पूर्व से लंबित मामलों का जल्द निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही वाहन जांच, रात्रि गश्ती और बैंक-एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क रहने का निर्देश दिया। एसएसपी ने अनुसंधानकर्ताओं को नए आपराधिक कानूनों के अनुरूप कांडों की जांच करने, वैज्ञानिक और फॉरेंसिक तरीके से साक्ष्य संकलित करने को कहा। उन्होंने विभिन्न मामलों के अनुसंधानकर्ताओं से कांडों की प्रगति की जानकारी भी ली। इसके अलावा आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर नजर रखने और शराब व मादक पदार्थों की तस्करी पर पूर्ण रोक लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। दरभंगा एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने रविवार को विशनपुर थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने में संधारित विभिन्न पंजियों(रजिस्टर) और अभिलेखों(रिकॉर्ड) की जांच की। मौके पर थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। एसएसपी ने आगंतुक पंजी, पासपोर्ट पंजी, आरटीआई पंजी, महिला हेल्प डेस्क, लोक शिकायत पंजी, मासिक कार्य विवरणी, मालखाना, ओडी जांच, हाजत सुरक्षा, चार्जशीट, स्टेशन डायरी, हाजत पंजी, गिरफ्तारी पंजी और पीसी रजिस्टर समेत अन्य अभिलेखों का जायजा लिया। जांच के दौरान सभी पंजियों को अपडेट रखने का निर्देश दिया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट रहने के निर्देश निरीक्षण के दौरान हत्या, लूट, डकैती जैसी गंभीर आपराधिक घटनाओं और लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस पदाधिकारियों को फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने, वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई करने और पूर्व से लंबित मामलों का जल्द निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही वाहन जांच, रात्रि गश्ती और बैंक-एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क रहने का निर्देश दिया। एसएसपी ने अनुसंधानकर्ताओं को नए आपराधिक कानूनों के अनुरूप कांडों की जांच करने, वैज्ञानिक और फॉरेंसिक तरीके से साक्ष्य संकलित करने को कहा। उन्होंने विभिन्न मामलों के अनुसंधानकर्ताओं से कांडों की प्रगति की जानकारी भी ली। इसके अलावा आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर नजर रखने और शराब व मादक पदार्थों की तस्करी पर पूर्ण रोक लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

