पीलिया की रस्म में डीजे बजाने को लेकर भिड़े रिश्तेदार:जीजा पक्ष ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, सात को मारी चोटें, छूटी लाखों की नकदी और सामान

पीलिया की रस्म में डीजे बजाने को लेकर भिड़े रिश्तेदार:जीजा पक्ष ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, सात को मारी चोटें, छूटी लाखों की नकदी और सामान

पानीपत के गढ़सरनाई गांव में नौ साल के लंबे इंतजार के बाद बहन के घर बेटे का जन्म हुआ तो मामा पक्ष के परिवार में भी खुशियां छा गईं। करनाल के पुंडरक गांव से अजय अपने करीब 30 रिश्तेदारों के साथ रविवार को पानीपत के गढ़ सरनाई गांव में बहन के घर पीलिया की रस्म निभाने पहुंचे। खुशी के इस मौके पर डीजे भी साथ लेकर आए थे, लेकिन डीजे बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि बहन के पति और उसके परिजनों ने अजय व उनके रिश्तेदारों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में वे पति-पत्नी, उनके माता-पिता समेत सात लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया और गढ़ सरनाई से खोतपुरा गांव तक उनका पीछा किया गया। घायलों ने अस्पताल में उपचार कराने के बाद पुलिस को शिकायत दी है। बेटी के मायके में रहने को लेकर पुरानी रंजिश का आरोप पुंडरक गांव निवासी अजय ने बताया कि उनकी बहन अन्नू की शादी गढ़ सरनाई गांव निवासी शमशेर के साथ हुई थी। शादी के करीब नौ साल बाद बहन के घर बेटे का जन्म हुआ। इसी खुशी में परिवार के लोग पीलिया की रस्म निभाने के लिए रिश्तेदारों के साथ बहन के घर पहुंचे थे। अजय के अनुसार, वे करीब 30 रिश्तेदारों के साथ गए थे और 20 हजार रुपये में डीजे किराये पर लिया था। रस्म के लिए एक लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवर और करीब दो लाख रुपये का अन्य सामान भी लेकर पहुंचे थे। रंजिश रखता था जीजा का परिवार अजय का आरोप है कि उनकी बहन को ससुराल में परेशान किया जाता था। इसी वजह से वह करीब एक साल तक मायके में भी रही थी। इस बात को लेकर बहन के ससुराल पक्ष के लोग उनसे रंजिश रखते थे। परिवार का आरोप है कि इसी पुरानी खुंदस के चलते खुशी के मौके पर विवाद खड़ा किया गया। डीजे को लेकर कहासुनी के बाद लाठी-डंडों से हमला अजय के मुताबिक, रस्म के दौरान डीजे बजाने को लेकर कहासुनी शुरू हुई। दूसरे पक्ष ने अपना डीजे बजाने की बात कही। इसी विवाद के दौरान उनके और उनके साथ आए रिश्तेदारों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। आरोप है कि हमलावरों ने किसी को नहीं बख्शा और उन्हें बचने के लिए भागना पड़ा। पीड़ित पक्ष ने दावा किया कि आरोपियों ने गढ़ सरनाई से खोतपुरा गांव तक उनका पीछा किया। इनको लगी चोटें हमले में अजय, उनके पिता शीशपाल, मां उषा, पत्नी अनीता, बुआ के बेटे राहुल, बहन के देवर मीती और मासी सुदेश को चोटें आईं। अजय का कहना है कि कुछ अन्य रिश्तेदारों को भी चोटें लगी हैं। घटना के बाद वे करनाल की ओर निकल गए, जबकि घायलों ने पानीपत के अस्पताल में उपचार कराया। नकदी और सामान मौके पर छूटने का दावा पीड़ित परिवार का आरोप है कि मारपीट के दौरान उनका करीब एक लाख रुपये नकद और लगभग दो लाख रुपये का सामान वहीं छूट गया। परिवार ने पुलिस से हमले और सामान छूटने के मामले में कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद खुशी के लिए जुटे परिवार में अफरा-तफरी मच गई। जिस घर में नौ साल बाद बच्चे के जन्म की खुशी में रस्म निभाई जानी थी, वहां विवाद के कारण कई लोग घायल हो गए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *