सीवान में युवक की तालाब में डूबने से मौत:4 घंटे बाद मिला बॉडी, नहाते समय गहरे पानी में जाने से गई जान

सीवान में युवक की तालाब में डूबने से मौत:4 घंटे बाद मिला बॉडी, नहाते समय गहरे पानी में जाने से गई जान

सीवान के असांव थाना क्षेत्र के अर्कपुर गांव में तालाब में नहाने गए 22 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान असांव थाना क्षेत्र के सदलपुर गांव निवासी विशेश्वर लाल राजभर के पुत्र अप्पू राजभर के रूप में हुई है। वह ट्रैक्टर चालक के रूप में काम करता था। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है। बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार, अप्पू राजभर काम से लौटने के बाद नहाने के लिए अर्कपुर गांव स्थित विद्यालय के पास बने तालाब में गया था। चार घंटे की मशक्कत से शव को बाहर निकाला नहाने के दौरान वह तालाब के गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। पानी अधिक गहरा होने के कारण वह खुद को संभाल नहीं सका और डूब गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों और परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद ग्रामीणों और परिजनों ने तालाब में उसकी तलाश शुरू की, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। घटना की सूचना मिलने पर आंदर के अंचलाधिकारी शुभम वर्मा और असांव थाना प्रभारी संतोष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई गई। तालाब में घंटों खोजबीन के बाद करीब चार घंटे की मशक्कत से शव को बाहर निकाला गया। युवक का शव तालाब से बरामद कर लिया शव मिलने के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को देर रात पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सीवान भेज दिया।पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस संबंध में असांव थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वह स्वयं मौके पर पहुंचे थे। अंचलाधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद थे। गोताखोरों की मदद से काफी देर तक तलाश की गई, जिसके बाद युवक का शव तालाब से बरामद कर लिया गया। उन्होंने बताया कि युवक की पानी में डूबने से मौत हुई है। बताया जाता है कि अप्पू राजभर अविवाहित था और तीन भाइयों में मंझला था। परिवार में उसकी मौत से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कम उम्र में ही उसकी मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं। सीवान के असांव थाना क्षेत्र के अर्कपुर गांव में तालाब में नहाने गए 22 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान असांव थाना क्षेत्र के सदलपुर गांव निवासी विशेश्वर लाल राजभर के पुत्र अप्पू राजभर के रूप में हुई है। वह ट्रैक्टर चालक के रूप में काम करता था। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है। बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार, अप्पू राजभर काम से लौटने के बाद नहाने के लिए अर्कपुर गांव स्थित विद्यालय के पास बने तालाब में गया था। चार घंटे की मशक्कत से शव को बाहर निकाला नहाने के दौरान वह तालाब के गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। पानी अधिक गहरा होने के कारण वह खुद को संभाल नहीं सका और डूब गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों और परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद ग्रामीणों और परिजनों ने तालाब में उसकी तलाश शुरू की, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। घटना की सूचना मिलने पर आंदर के अंचलाधिकारी शुभम वर्मा और असांव थाना प्रभारी संतोष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई गई। तालाब में घंटों खोजबीन के बाद करीब चार घंटे की मशक्कत से शव को बाहर निकाला गया। युवक का शव तालाब से बरामद कर लिया शव मिलने के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को देर रात पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सीवान भेज दिया।पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस संबंध में असांव थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वह स्वयं मौके पर पहुंचे थे। अंचलाधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद थे। गोताखोरों की मदद से काफी देर तक तलाश की गई, जिसके बाद युवक का शव तालाब से बरामद कर लिया गया। उन्होंने बताया कि युवक की पानी में डूबने से मौत हुई है। बताया जाता है कि अप्पू राजभर अविवाहित था और तीन भाइयों में मंझला था। परिवार में उसकी मौत से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कम उम्र में ही उसकी मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *