दरियापुर जीएसएस पर लगा 8 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर:40 लाख रुपए खर्च, बिजली क्षमता बढ़ने से उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

दरियापुर जीएसएस पर लगा 8 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर:40 लाख रुपए खर्च, बिजली क्षमता बढ़ने से उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

धौलपुर के दरियापुर स्थित 33/11 केवी जीएसएस पर बिजली विभाग ने 5 एमवीए का पुराना ट्रांसफॉर्मर हटाकर 8 एमवीए क्षमता का नया ट्रांसफॉर्मर लगाया है। 40 लाख रुपए की लागत से हुए इस काम से शहर और ग्रामीण इलाकों में बिजली सप्लाई बेहतर होगी। नए ट्रांसफॉर्मर से दरियापुर जीएसएस की बिजली क्षमता बढ़ गई है। इससे क्षेत्र में बढ़ रहे बिजली के लोड को संभालना आसान होगा और सप्लाई व्यवस्था ठीक रहेगी। कृषि उपभोक्ताओं को भी तय समय पर बिजली देने में मदद मिलेगी। डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता विवेक शर्मा ने बताया कि उपभोक्ताओं को अच्छी और भरोसेमंद बिजली देना विभाग की प्राथमिकता है। इसी मकसद से बिजलीघरों पर ज्यादा क्षमता वाले ट्रांसफॉर्मर लगाए जा रहे हैं। इस क्षमता विस्तार से घरेलू, व्यावसायिक और कृषि उपभोक्ताओं की बिजली जरूरतें पूरी होंगी। खासकर कृषि उपभोक्ताओं को तय समय पर बिजली देने में आसानी होगी। इससे धौलपुर की बिजली व्यवस्था ज्यादा सक्षम और भरोसेमंद बनेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *