मोतिहारी। नगर थाना क्षेत्र में हुए दिनदहाड़े डकैती कांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी की पहचान कर ली है और उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने प्रेस वार्ता में बताया कि नगर थाना कांड संख्या 1007/26 के अप्राथमिकी अभियुक्त नगर थाना क्षेत्र के शांतिपुरी मोहल्ला निवासी भोला सिंह का पुत्र प्रियांशु सिंह इस घटना में शामिल था। घर में घुसकर डकैती की घटना को अंजाम दिया सीसीटीवी फुटेज से उसकी संलिप्तता की पुष्टि हुई है। एसपी ने बताया कि प्रियांशु सिंह शातिर अपराधी है और उसका लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके ऊपर नगर थाना और आदापुर थाना में आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास, रंगदारी जैसे कई गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड को खंगाल रही है। कुछ दिन पूर्व नगर थाना क्षेत्र के आजाद नगर मानसपुरी मोहल्ले में दिनदहाड़े डकैती की सनसनीखेज घटना हुई थी। दो बाइक पर सवार पांच अपराधियों ने आरडब्लूडी कर्मी अनिल गुप्ता के घर में घुसकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था। गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन घटना के समय घर में अनिल गुप्ता की पत्नी और उनका 15 वर्षीय बेटा मौजूद था। अपराधियों ने दोनों को गन पॉइंट पर लेकर बंधक बना लिया और घर में रखे करीब 50 लाख रुपये के आभूषण लूटकर फरार हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस और एसपी खुद मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो एक फुटेज में प्रियांशु सिंह की स्पष्ट पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि आरोपी प्रियांशु की सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा और उसे 10 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। जल्द ही इस डकैती कांड में शामिल अन्य चार अपराधियों की भी पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मोतिहारी। नगर थाना क्षेत्र में हुए दिनदहाड़े डकैती कांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी की पहचान कर ली है और उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने प्रेस वार्ता में बताया कि नगर थाना कांड संख्या 1007/26 के अप्राथमिकी अभियुक्त नगर थाना क्षेत्र के शांतिपुरी मोहल्ला निवासी भोला सिंह का पुत्र प्रियांशु सिंह इस घटना में शामिल था। घर में घुसकर डकैती की घटना को अंजाम दिया सीसीटीवी फुटेज से उसकी संलिप्तता की पुष्टि हुई है। एसपी ने बताया कि प्रियांशु सिंह शातिर अपराधी है और उसका लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके ऊपर नगर थाना और आदापुर थाना में आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास, रंगदारी जैसे कई गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड को खंगाल रही है। कुछ दिन पूर्व नगर थाना क्षेत्र के आजाद नगर मानसपुरी मोहल्ले में दिनदहाड़े डकैती की सनसनीखेज घटना हुई थी। दो बाइक पर सवार पांच अपराधियों ने आरडब्लूडी कर्मी अनिल गुप्ता के घर में घुसकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था। गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन घटना के समय घर में अनिल गुप्ता की पत्नी और उनका 15 वर्षीय बेटा मौजूद था। अपराधियों ने दोनों को गन पॉइंट पर लेकर बंधक बना लिया और घर में रखे करीब 50 लाख रुपये के आभूषण लूटकर फरार हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस और एसपी खुद मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो एक फुटेज में प्रियांशु सिंह की स्पष्ट पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि आरोपी प्रियांशु की सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा और उसे 10 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। जल्द ही इस डकैती कांड में शामिल अन्य चार अपराधियों की भी पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

